उपभोक्ताओं को जानकारी दिए बिना जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, पूछने पर ठेकेदार ने कहा- पुराने Meter हो रहे खराब
ऊसराहार में उपभोक्ताओं को बिना जानकारी दिए जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे। ठेकेदार आधी-अधूरी और भ्रामक जानकारी देकर मीटर बदल रहे थे। व्यापार मंडल के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऊसराहार। ऊसराहार मे उपभोक्ताओं को कोई जानकारी दिए बिना जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर व्यापार मंडल के विरोध के बाद रोके गए। ठेकेदार उपभोक्ताओं को आधी अधूरी भ्रामक जानकारी देकर स्मार्ट मीटर लगाने मे जुटे थे। पुराना मीटर ज्यादा रीडिंग निकाल रहा है इसलिए नया मीटर लगाया जा रहा है इस तरह की भ्रामक जानकारी देकर मीटर बदले जा रहे थे।
ऊसराहार मे चोरी छुपके स्मार्ट मीटर लगाने का काम पिछले एक सप्ताह से चल रहा था। मीटर लगाने वाले कर्मचारी उपभोक्ताओं को भ्रामक जानकारी देकर जबरन मीटर बदल रहे थे।
शनिवार को जब ऊसराहार बाजार मे ठेकेदार दीपक यादव मीटर लगाने पहुचे तो उन्होने उपभोक्ता बिनोद गुप्ता के मकान पर जबरन स्मार्ट मीटर लगा दिया और पुराना उखाड़ दिया जब उन्होने ठेकेदार से पूछा तो यह बता दिया कि अब पुराने मीटर खराब हो रहे हैं।
रीडिंग आ रही ज्यादा
रीडिंग ज्यादा दे रहा है इस लिए उसकी जगह नया मीटर लगाया जा रहा है। जब व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कौशल रवी चक्रवर्ती भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष नरेद्र गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौके पर पहुचे और ठेकेदार से पूछा क्या आपने स्मार्ट मीटर लगाने से पहले उपभोक्ता से सहमत ली है।
तो ठेकेदार बोले सहमति लेना कोई जरूरी नहीं है जब यह पूछा गया क्या यह स्मार्ट मीटर है यह उपभोक्ता को बताया है, तो ठेकेदार बोले यदि उपभोक्ता पूछेगा तो बताया जाएगा। नही तो कोई जरूरी नहीं है।
व्यापार मंडल के लोगो ने फिर इसका बिरोध किया और साफ कहा स्मार्ट मीटर लगाने से पहले आप उपभोक्ता को पूरी सही जानकारी दीजिए यदि उसके बाद वह सहमति हो तो मीटर लगाए। जबरन मीटर लगाने का कोई आदेश नहीं है। व्यापारियों के विरोध के बाद मीटर लगाने के काम रोक दिया गया।
खबरें और भी
व्यापार मंडल के लोगों ने क्या कहा?
व्यापार मंडल के लोगो ने कहा जबरन मीटर नही लगाया जा सकता है। नए मीटर लगाने मे मीटर का चार्ज भी लगभग तीन हजार रूपए है जो उपभोक्ता से बसूले जाने की तैयारी है जबकि उपभोक्ता का क्या दोष है उसने तो जो पहले मीटर लगवाया है उसका चार्ज दिया है तो फिर वह डबल चार्ज क्यो देगा।
उपभोक्ता आदेश गुप्ता ने बताया उनकी दुकान पर तो आधा दर्जन लोग अचानक आ धमके और देखते देखते पुराना मीटर उखाड़ दिया नया स्मार्ट मीटर लगा दिया। जब उनसे पूछा तो कहने लगे हम विद्युत विभाग से आए हैं।उपभोक्ता आदेश गुप्ता ने बताया आए लोग समझाना तो दूर वह इस तरह से व्योहार कर रहे थे जैसे वह बहुत बडे अधिकारी है और हमने कोई गुनाह किया है।
यह भी पढ़ें- शरारती तत्वों ने तोड़ी मंदिर में रखी प्रतिमा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; जांच में जुटी मितौली पुलिस
उपभोक्ता श्याम किशोर ने बताया उनके मकान पर उन्हे कोई सूचना दिए बिना नया स्मार्ट मीटर लगा दिया और पुराना भी उखाड़ कर ले गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा जबरन मीटर लगाने पर विरोध करे और इसकी शिकायत तुरंत 1076 या अन्य हैल्प लायन पर करे। इस संबध मे ठेकेदार दीपक यादव ने बताया स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका उन्हे मिला है उपभोक्ता की सहमति लेना कोई जरूरी नहीं है इस तरह का कोई आदेश नहीं है।
इसलिए वह स्मार्ट मीटर बिना सहमति के ही बदल रहे हैं। इस संबध में अवर अभियन्ता सतेंद्र कुमार ने बताया स्मार्ट मीटर लगाने से पहले उपभोक्ता को पूरी जानकारी देना और उसकी सहमति लेना आवश्यक है। यदि बिना जानाकरी दिए जबरन मीटर लगाए गए हैं तो इसे रोकने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया जाएगा