Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शरारती तत्वों ने तोड़ी मंदिर में रखी प्रतिमा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; जांच में जुटी मितौली पुलिस

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 04:09 PM (IST)

    लखीमपुर के डोकरपुर गांव में मंदिर की देवी प्रतिमा शरारती तत्वों ने तोड़ दी। टूटी प्रतिमा का वीडियो वायरल होने पर प्रधान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सूत्रा, कचियानी। लखीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोकरपुर गांव में बने मंदिर में रखी मां की प्रतिमा को शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया। टूटी प्रतिमा का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो देखकर प्रधान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस मामले में मितौली पुलिस छानबीन में जुटी।

    मितौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुल्तानपुर ग्रन्ट के गांव डोकरपुर में दशकों साल पुराने मंदिर में ग्रामीण पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। दो साल पहले मां की प्रतिमा टूटने पर पिछले वर्ष श्रवण मास में ग्राम पंचायत प्रधान सोनी राठौर ने मां की नवीन प्रतिमा की स्थापना के साथ मंदिर की चारदीवारी का निर्माण कराया था। ग्रामीणों द्वारा नवरात्र व असाढी में हवन पूजन भंडारे का आयोजन किया जाता है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    सुबह मंदिर में रखी मां की प्रतिमा का सिर-हाथ टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल देखकर ग्राम पंचायत प्रधान पति संजय राठौर व एस आई उदयवीर यादव ने शरारती तत्वों द्वारा टूटी प्रतिमा को मंदिर परिसर से हटवाया गया।

    ग्रामीणों के अनुसार गांव में शरारती तत्वों द्वारा माता मंदिर में रखी प्रतिमा को दूसरी बार तोड़ दिया गया है।
    प्रधान पति संजय राठौर ने बताया कि मां की टूटी प्रतिमा की जानकारी सोसल मीडिया के वायरल वीडियो से हुई। मंदिर में नवीनतम प्रतिमा की स्थापना सामुहिक रूप से जल्द ही कराई जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोंडा के कांग्रेस नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक कार्यवाही पर लगी रोक

    प्रभारी निरीक्षक मितौली महेश पाठक ने बताया कि मंदिर में रखी प्रतिमा टूटने का जानकारी हुई है । ग्राम प्रधान से बात हुई है मंदिर में नवीन प्रतिमा की स्थापना जल्द ही कराई जाएगी।