Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अग्निवीर अभ्यर्थी की दौड़ते समय हार्ट अटैक से मौत, दोस्तों ने दिया सीपीआर मगर नहीं बच सकी जान

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 11:45 PM (IST)

    फर्रुखाबाद के ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में अग्निवीर अभ्यर्थी शिवनारायण कश्यप की दौड़ते समय हृदयगति रुकने से मौत हो गई। दोस्तों ने सीपीआर देकर बचान ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. फर्रुखाबाद में अग्निवीर अभ्यर्थी शिवनारायण की दौड़ते समय मौत।

    2. हृदयगति रुकने से 21 वर्षीय युवक ने गंवाई जान।

    3. दोस्तों ने सीपीआर दिया, पर जान नहीं बचाई जा सकी।

    जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में अग्निवीर की भर्ती के लिए दौड़ लगाते समय युवक की ह्रदयगति रुकने से मौत हो गई। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे।

    राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव शेराखार निवासी मुनेश्वर कश्यप के 21 वर्षीय पुत्र शिवनारायण कश्यप ने राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में सेना में जीडी क्लर्क की परीक्षा पास कर ली थी। फिजिकल होना शेष था। इसको लेकर शिवनारायण कश्यप रोज की तरह बुधवार को फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में दौड़ लगा रहे थे।

    सुबह करीब सात बजे दौड़ लगाते समय उसके सीने में दर्द हुआ और कुछ ही देर में शिवनारायण अचेत होकर गिर पड़े। यह देख मैदान पर मौजूद अन्य युवा उसके पास आए।

    shiv narayan

    उन्होंने शिवनारायण को सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस पर गांव सीढ़े चकरपुर निवासी सुमित व राजा, शिवनारायण को लेकर डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉ. नुरुल हुदा ने शिवनारायण कश्यप को मृत घोषित कर दिया।

    घटना की जानकारी मिलने पर मां सोनी देवी, भाई धर्मराज व धर्मनरायन लोहिया अस्पताल पहुंचे। शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी।

    पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के पिता मुनेश्वर कश्यप गुजरात के सूरत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शव का पोस्टमार्टम डॉ. अनुनय कुठार ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शिवनारायण की मौत ह्रदयगति रुकने से होने की पुष्टि हुई।

    वर्षा के कारण स्टेडियम दौड़ने आ रहे थे शिवनारायण

    शिवनारायण अग्निवीर की तैयारी कई दिनों से कर रहे थे। वह गांव में ही खाली पड़े खेतों में दौड़ लगाते थे। वर्षा होने के चलते खेतों में पानी भर गया। इस वजह से शिवनारायण स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम दौड़ लगाने आ रहे थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dev Anand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, लंदन में 70 की उम्र में ली आखिरी सांस

    यह भी पढ़ें- चाय छोड़िए, दिल को दुरुस्त रखेगी कॉफी! रोजाना 5 कप पीने से दूर रहेगा हार्ट अटैक का खतरा