Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चाय छोड़िए, दिल को दुरुस्त रखेगी कॉफी! रोजाना 5 कप पीने से दूर रहेगा हार्ट अटैक का खतरा

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 08:15 AM (IST)

    नए शोध के अनुसार, प्रतिदिन 5 कप तक कॉफी सुरक्षित मानी गई है, लेकिन एनर्जी ड्रिंक में मौजूद उच्च कैफीन हानिकारक हो सकता है। ...और पढ़ें

    कॉफी पीना सेहत के लिए कुछ हद तक फायदेमंद है (Image Source: AI Generated)

    कॉफी पीना सेहत के लिए कुछ हद तक फायदेमंद है (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में, कॉफी के सेवन को लेकर एक नया अनुसंधान सामने आया है, जिसके मुताबिक, अगर उचित मात्रा में कॉफी का सेवन किया जाए तो वह सेहत को नुकसान करने के बजाय फायदा पहुंचा सकता है, खासकर कि दिल की सेहत के मामले में कहा गया है कि कॉफी दिल की बीमारियों का खतरा कम कर सकती है। 

    हर दिन 5 कप कॉफी पीना सुरक्षित 

    स्टडी के मुताबिक, अधिकांश वयस्कों के लिए प्रतिदिन 400 मिलीग्राम के करीब कैफीन या पांच कप कैफीनयुक्त काफी का सेवन सुरक्षित है। शोधकर्ताओं ने इस रिपोर्ट में कहा कि यह दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम में कमी से जुड़ा हो सकता है। इसके साथ ही यह हिदायत भी दी कि जरूरत से ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन दिल की सेहत पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है और इससे बचना चाहिए। 

    एनर्जी ड्रिंक में पाया जाने वाला कैफीन नुकसानदायक 

    वहीं, जहां एक तरफ कॉफी पीने के लिए यह स्टडी सकारात्मक संकेत देती है तो दूसरी तरफ एनर्जी ड्रिंक के मामले में इसकी रिपोर्ट थोड़ी अलग है। बता दें कि एनर्जी ड्रिंक में पाए जाने वाले उच्च स्तर के कैफीन उच्च रक्तचाप या अनियमित हृदय गति के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन फ्रांसिस्को के विज्ञानियों ने कहा कि बिना अतिरिक्त चीनी, फ्लेवर या क्रीम के कैफीनयुक्त काफी का सेवन टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग, स्ट्रोक, हृदय विफलता और कुछ अनियमित हृदय ताल के जोखिम में कमी से जुड़ा है। 

    शोधकर्ताओं ने बताया कि एनर्जी ड्रिंक के शाट्स में प्रति तरल औंस 40-69 मिलीग्राम कैफीन हो सकता है, जो सामान्य कैफीनयुक्त काफी की तुलना में 3-4 गुना अधिक है। काफी में कैफीन का सेवन लिवर द्वारा मेटाबोलाइज किया जाता है और यह अधिकांश लोगों के लिए एक घंटे में अधिकतम सांद्रता तक पहुंच जाता है। 

    खबरें और भी

    हालांकि, व्यक्तियों द्वारा कैफीन को कितनी जल्दी प्रोसेस किया जाता है, यह उनकी आनुवंशिकी यानी हेरेडिटी, मेटाबोलिज्म और उम्र पर निर्भर करता है। रिसर्च टीम ने साथ में यह भी स्पष्ट किया कि कैफीन के शरीर पर प्रभाव को समझने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है, यह जानने के लिए कि कैफीन हृदय स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है। इस तरह कॉफी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है, इसपर अभी और शोध किये जाने की आवश्यकता है। 

    यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है प्रोटीन कॉफी, पीने से पहले पढ़ लें इसके साइड इफेक्ट्स

    यह भी पढ़ें- फिटनेस फ्रीक्स ध्यान दें! जिम से पहले ब्लैक कॉफी पीना कितना सही? फायदे के साथ-साथ जान लें नुकसान