Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है प्रोटीन कॉफी, पीने से पहले पढ़ लें इसके साइड इफेक्ट्स

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 05:59 PM (IST)

    प्रोटीन शेक और सिंपल कॉफी का जमाना अब नहीं रहा, क्योंकि अब कॉफी के नए-नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। ...और पढ़ें

    सोशल मीडिया पर वायरल प्रोटीन कॉफी ट्रेंड (Image Source: AI Generated)

    सोशल मीडिया पर वायरल प्रोटीन कॉफी ट्रेंड (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रोटीन शेक और सिंपल कॉफी का जमाना अब नहीं रहा, क्योंकि अब कॉफी के नए-नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। कभी ऑरेंज जूस कॉफी लोगों के बीच पॉपुलर होती है तो वहीं अब प्रोटीन शेक और सादी कॉफी का मिक्स्चर यानी प्रोटीन कॉफी ट्रेंड में है। इस नई कॉफी को शॉर्ट फॉर्म में प्रॉफी कहा जा रहा है। सबसे खास बात यह कि प्रॉफी कॉफी लवर्स और जिम लवर्स दोनों की ही फेवरेट बन गई है। इसके अलावा, ऑफिस में घंटों बैठने वाले प्रोफेशनल्स भी इसके स्वाद को बेहद पसंद कर रहे हैं। 

    प्रोटीन कॉफी ट्रेंड

    प्रोटीन कॉफी का ट्रेंड 2020 के बाद से लगातार बढ़ रहा है। यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही रेसिपी से शुरू हुआ। लोगों के बीच इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ने की वजह शरीर को तुरंत एक्टिव और एनर्जेटिक करना है।  

    प्रॉफी बनती कैसे है? 

    इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इस कॉफी को दूध के साथ व्हे प्रोटीन या रेडी टू ड्रिंक प्रोटीन शेक डालकर बनाया जाता है। बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोग प्रॉफी पीना पसंद कर रहे हैं जो कैफीन के साथ प्रोटीन की भी कमी पूरी करती है। वहीं, यह प्री वर्कआउट के लिए भी परफेक्ट ड्रिंक बन गई है। 

    प्रॉफी के फायदे और नुकसान 

    प्रॉफी जहां शरीर को तुरंत एक्टिव रखने के साथ प्रोटीन की पूर्ति करती है तो वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। 

    फायदे 

    1. कॉफी दो एंटीऑक्सीडेंट्स क्लोरोजेनिक एसिड और पॉलीफेनोल से रिच होती है। 

    2. रोजाना कॉफी पीने से पार्किंसं, अल्जाइमर रोग और टाइप 2 डायबिटीज बीमारी का खतरा कम होता है। 

    3. शरीर की प्रोटीन की जरूरत पूरी होती है। 

    4. मसल्स मास मेंटेन करे और लंबे समय तक भूख न लगने दे। 

    5. फोकस बढ़ाने और दिमाग को अलर्ट करने में मददगार। 

    6. एक्सरसाइज के बाद मसल्स रिकवरी और ग्रोथ में मदद करे। 

    नुकसान 

    1. कई प्रोटीन पाउडर में पहले से शुगर ज्यादा मात्रा में होता है जो इसे हेल्दी नहीं बनाता। 

    2. कॉफी में प्रोटीन पाउडर डालने से उसका गाढ़ापन शायद बहुत से लोगों को पसंद न आए। 

    3. प्रोटीन पाउडर और कॉफी का मिक्स्चर पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ा सकता है, इससे ब्लोटिंग और एसिडिटी बढ़ सकती है।

    4. जो लोग कैफीन को लेकर सेंसीटिव हैं, उनके लिए यह किसी भी तरह से अच्छा ऑप्शन नहीं। 

    5. ज्यादा प्रॉफी पीने से किडनी पर प्रेशर बढ़ सकता है। 

    यह भी पढ़ें- फिटनेस फ्रीक्स ध्यान दें! जिम से पहले ब्लैक कॉफी पीना कितना सही? फायदे के साथ-साथ जान लें नुकसान

    यह भी पढ़ें- धूप और प्रदूषण से चेहरा पड़ गया है डल? कॉफी के ये DIY फेस पैक लौटाएंगे आपकी खोई हुई रौनक

    Source: integrishealth.org

     

    खबरें और भी