सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है ऑरेंज जूस कॉफी, नोट करें रेसिपी और कुछ जरूरी सावधानियां
इन दिनों ऑरेंज जूस वाली कॉफी काफी ट्रेंड में है जिसे लोग बेहद पसंद भी कर रहे हैं। ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही ऑरेंज जूस कॉफी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपने संतरे और कॉफी का सेवन तो अलग-अलग किया होगा पर क्या कभी संतरे वाली कॉफी पी है? यह कॉम्बिनेशन सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन आज यह ट्रेंड बन गया है। जी हां, इन दिनों ऑरेंज जूस वाली कॉफी काफी ट्रेंड में है जिसे लोग बेहद पसंद भी कर रहे हैं। अब मन में यह सवाल आया होगा कि आखिर क्यों इस कॉम्बिनेशन को इतना पसंद किया जा रहा है तो चलिए आपको बताते हैं:
ऑरेंज जूस कॉफी का ट्रेंड
ऑरेंज जूस कॉफी एक ऐसा कॉम्बो है जिसमें संतरे के खट्टेपन और मिठास के साथ ही कॉफी की हल्की कड़वाहट भी है। सबसे खास बात कि इन दोनों का मिक्स्चर कुछ लोगों को टेस्टी लग रहा है तो कुछ के लिए इससे खराब कॉम्बो कोई नहीं हो सकता। अब यह चाहे एसप्रेसो यानी हॉट कॉफी हो या फिर कोल्ड कॉफी, दोनों ही लोगों की खास पसंद बन गई है।
घर पर ट्राई करें ऑरेंज जूस कॉफी
इस कॉफी को बनाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना है, 2 ताजे संतरे का रस निकाल लें। ध्यान रहे कि रस ज्यादा खट्टा न हो वरना एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके बाद 1 एस्प्रेसो शॉट या 1 बड़ा चम्मच स्ट्रॉन्ग इंस्टेंट कॉफी संतरे के रस में मिलाएं। फिर चाहें तो इसमें 2-3 आइस क्यूब भी डालें। आवश्यकतानुसार शुगर डालने के बाद तैयार है आपकी ट्रेंडी ऑरेंज जूस कॉफी।
ऑरेंज जूस कॉफी के नुकसान?
ऑरेंज जूस कॉफी का यह कॉम्बो हेल्दी नहीं है, इसे केवल स्वाद के लिए कभी-कभी लिया जाए तो बेहतर। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही चीजों कॉफी और संतरे के गुण ज्यादा एसिडिक होते हैं। कॉफी का pH लेवल 4.85 से 5.10 के बीच होता है। जबकि ऑरेंज जूस का pH लेवल 3.3 से 4.2 के बीच माना जाता है। इस तरह दोनों ही चीजें एसिडिटी का कारण बन सकती हैं।
खबरें और भी
किन लोगों के लिए ऑरेंज जूस कॉफी नहीं हेल्दी?
जैसा कि बताया गया है कि यह ऑरेंज जूस कॉफी काफी एसिडिक है, खासकर कि जब उसमें कॉफी के एक्स्ट्रा शॉट शामिल हों या फिर संतरे का जूस काफी खट्टा हो। ऐसे में जिन लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, खासकर GERD, एसिड रिफ्लक्स, ब्लोटिंग तो उन्हें यह कॉफी नुकसान कर सकती है।