Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नॉर्मल इंस्टेंट कॉफी में आएगा कैफे जैसा स्वाद! ट्राई करें टेस्ट बढ़ाने के ये 4 आसान तरीके

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Fri, 15 May 2026 07:50 AM (GMT+05:30)

    आज हम आपको बताएंगे इंस्टेंट कॉफी को और भी स्वादिष्ट बनाने के आसान तरीकों के बारे में। इसमें फ्लेवर्ड सिरप, मसाले, प्राकृतिक मिठास और प्लांट-बेस्ड दूध ...और पढ़ें

    अपनी इंस्टेंट कॉफी को इन आसान तरीकों से बनाएं लाजवाब और स्वादिष्ट (Picture Credit- AI Generated)

    अपनी इंस्टेंट कॉफी को इन आसान तरीकों से बनाएं लाजवाब और स्वादिष्ट (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. फ्लेवर्ड सिरप या मसालों से कॉफी को बनाएं खास

    2. प्राकृतिक मिठास और प्लांट-बेस्ड दूध का करें इस्तेमाल

    3. गुनगुना पानी और चुटकी भर नमक बढ़ाएगा स्वाद

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टेंट कॉफी बनाने में बहुत कम समय और सामग्री लगती है, लेकिन कॉफी लवर्स बड़े ही शौक से इसका मजा लेते हैं। क्या आपको पता है इसी सिंपल कॉफी को छोटी-छोटी चीजों की मदद से ब्रांडेड कॉफी शॉप जैसा मजेदार बनाया जा सकता है। तो आइए बनाते हैं  इंस्टेंट कॉफी को और भी ज्यादा स्वादिष्ट।

    ऐसे बनाएं इंस्टेंट कॉफी को और भी फ्लेवरफुल

    • फ्लेवर्ड सिरप: आप अपनी पसंद का कोई भी सिरप जैसे वनिला, कैरेमल या हेजेलनट को अपनी इंस्टेंट कॉफी में मिला सकते हैं। इससे ना केवल कॉफी टेस्टी होगी, बल्कि इसका स्वाद भी हटकर होगा।
    • मसाले: चाय की तरह ही आप कॉफी में दालचीनी, जायफल या इलायची जैसे मसालों का फ्लेवर एड कर सकते हैं। खुशबूदार इंस्टेंट कॉफी के लिए बस एक चुटकी इनमें से किसी मसाले का डाल लें।
    • मनपसंद मीठा: कॉफी को मीठा करने के लिए आम शुगर की जगह शहद, मेपल सिरप जैसे नेचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मिठास भी बढ़ाएगा और फ्लेवर भी।
    • प्लांट बेस्ड मिल्क: रेगुलर मिल्क या क्रीम के अलावा अपने कॉफी को और भी रिच, क्रीमी और हेल्दी बनाने के लिए आमंड मिल्क, कोकोनट मिल्क या फिर ओट मिल्क जैसे प्लांट बेस्ड मिल्क का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

    इस तरह आएगा और भी स्वाद

    • पानी का टेम्परेचर: कॉफी बनाने के लिए खौलता हुआ पानी लेने की बजाय, गुनगुना पानी लें। इससे इंस्टेंट कॉफी का स्वाद और भी उभरकर आएगा।
    • कॉफी की क्वालिटी: अगर आप रेगुलर कॉफी पीते हैं तो अच्छी क्वालिटी की कॉफी पर ही इन्वेस्ट करें। बेहतर ब्रांड की कॉफी ज्यादा अच्छा फ्लेवर देती है।
    • कॉफी की ठंडक: गर्मियों में गर्मागरम कॉफी पीने की बजाय अपनी इंस्टेंट कॉफी में आइस डालें। वैसे कॉफी को घोलने के लिए आपको गुनगुना पानी ही चाहिए होगा। बस तैयार कॉफी में आपको आइस और अपनी पसंद का मिल्क डालना है।

    नमक भी बढ़ाता है स्वाद

    ज्यादातर इंस्टेंट कॉफी कड़वा स्वाद देती है, ऐसे में चुटकीभर नमक इसके कड़वेपन को कम कर सकता है। साथ ही इससे कॉफी पीने के बाद एसिडिटी महसूस नहीं होगी और स्वाद का बैलेंस भी बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें- आपके घर रखी कॉफी असली है या मिलावटी? FSSAI के बताए टेस्ट से 5 मिनट में करें शुद्धता की जांच

    यह भी पढ़ें- बिल्ली जैसे जानवर के मल से बनती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी! लाखों में है कीमत