Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    "गर्मी लगी तो पी ली Cold Coffee"- पर क्या यह सच में शरीर को ठंडा रखती है? डायटीशियन ने खोला राज

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

    चिलचिलाती गर्मी में कॉफी लवर्स हॉट की जगह बर्फ से भरी ठंडी-ठंडी 'कोल्ड कॉफी' पीना पसंद करते हैं। ...और पढ़ें

    क्या गर्मी भगाने के लिए Cold Coffee वाकई बेस्ट ऑप्शन है? (Image Source: AI-Generated)

    क्या गर्मी भगाने के लिए Cold Coffee वाकई बेस्ट ऑप्शन है? (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. गर्मियों में इंस्टेंट एनर्जी देती है कोल्ड कॉफी

    2. बाजार में मिलने वाली कोल्ड कॉफी पीने से बचें

    3. घर पर कम चीनी के साथ बनाएं हेल्दी कोल्ड कॉफी

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही चिलचिलाती धूप से बचने के लिए हम ठंडी-ठंडी चीजों की तरफ भागते हैं। ऐसे में, हॉट कॉफी पीने वालों की पहली पसंद भी 'कोल्ड कॉफी' बन जाती है।

    जी हां, गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी कॉफी का एक घूंट किसी जादू से कम नहीं लगता, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि तेज गर्मी में हॉट की जगह कोल्ड कॉफी पीना आपकी सेहत के लिए कितना सही है? आइए, दिल्ली के पीएसआरआई अस्पताल की डाइटेटिक्स हेड डॉ. शालिनी ब्लिस से इस बारे में डिटेल में जानते हैं।

    cold coffee

    (Image Source: AI-Generated) 

    सुस्ती दूर भगाए और दे तुरंत ताजगी

    गर्मियों में अक्सर शरीर में भारीपन और आलस महसूस होता है। ऐसे समय में कोल्ड कॉफी एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर का काम कर सकती है। इसमें मौजूद कैफीन आपकी थकान को पल भर में दूर करके शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है। सिर्फ इतना ही नहीं, कॉफी में पाए जाने वाले पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर को 'फ्री रेडिकल्स' से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं।

    क्या कोल्ड कॉफी पूरी तरह सुरक्षित है?

    इस सवाल का जवाब इस बात पर टिका है कि आपकी कॉफी बनाई कैसे जा रही है। अगर आप बाजार में मिलने वाली कोल्ड कॉफी पी रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। इन बाजार वाली कॉफी में स्वाद बढ़ाने के लिए ढेर सारी चीनी, फ्लेवर्ड सिरप, क्रीम और आइसक्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। इसके कारण कॉफी में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसी कॉफी को रोज पीने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है और ब्लड शुगर का स्तर भी बिगड़ सकता है।

    ज्यादा ठंडी चीजें भी कर सकती हैं परेशान

    कई लोगों को लगता है कि एकदम चिल्ड कॉफी पीने से शरीर की गर्मी तुरंत छूमंतर हो जाएगी, लेकिन सच्चाई यह है कि बहुत ज्यादा ठंडी ड्रिंक्स पीने से आपको कुछ नई दिक्कतें हो सकती हैं:

    खबरें और भी

    • गले में खराश या परेशानी
    • पेट और पाचन से जुड़ी असहजता
    • शरीर में संवेदनशीलता का बढ़ना

    यही कारण है कि एक्सपर्ट्स हमेशा इसे सीमित मात्रा में ही पीने की सलाह देते हैं।

    कैसे बनाएं अपनी कोल्ड कॉफी को 'हेल्दी'?

    अगर आप गर्मी में कोल्ड कॉफी का मजा लेना चाहते हैं और सेहत से समझौता भी नहीं करना चाहते, तो इसे घर पर हेल्दी तरीके से बनाएं:

    • चीनी कम रखें: स्वाद के लिए चीनी की मात्रा को बिल्कुल कम कर दें।
    • सही दूध चुनें: फुल क्रीम की जगह लो-फैट दूध या प्लांट-बेस्ड दूध का इस्तेमाल करें।
    • पानी खूब पिएं: कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर में पानी की कमी पैदा कर सकता है, इसलिए दिन भर भरपूर मात्रा में सादा पानी पीते रहें।

    एक्सपर्ट की राय

    एक्सपर्ट के अनुसार, गर्मियों में हॉट कॉफी की जगह कोल्ड कॉफी पीने में कोई बुराई नहीं है। बस आपको इसकी मात्रा और बनाने के तरीके पर खास ध्यान देना है। अगर आप कम चीनी वाली संतुलित कोल्ड कॉफी पीते हैं, तो यह आपके लिए गर्मी को मात देने का एक ताजगी भरा और हेल्दी ऑप्शन साबित हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- रोजाना कॉफी पीने वालों में कम रहता है डिमेंशिया का खतरा, वैज्ञानिकों ने बताया कितनी मात्रा है सही

    यह भी पढ़ें- दूध-चीनी वाली नहीं, रोजाना पिएं 2 कप ब्लैक कॉफी; फैटी लिवर और मोटापे से मिलेगा छुटकारा