खुशी के जश्न में बहा खून; फर्रुखाबाद में नामकरण संस्कार में हर्ष फायरिंग में चलाए अंधाधुंध 25 राउंड, दो बच्चों को लगी गोली
फर्रुखाबाद के नवाबगंज में नामकरण संस्कार के दौरान हर्ष फायरिंग में दो बच्चों को गोली लग गई। एक आठ वर्षीय बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबक ...और पढ़ें

ये फोटो एआई जनरेटेड है।
HighLights
नामकरण संस्कार में 20-25 राउंड फायरिंग हुई।
दो बच्चों को गोली लगी, एक अस्पताल में भर्ती।
परिवार ने फायरिंग से इनकार किया, पुलिस जांच जारी।
संवाद सूत्र, नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। फर्रुखाबाद के नवाबगंज में एक नामकरण संस्कार के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने खुशियों को मातम में बदल दिया। कार्यक्रम में करीब 20-25 राउंड गोलियां चलीं, जिसकी चपेट में आने से दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
नामकरण संस्कार कार्यक्रम के दौरान देर रात तमंचे से 20-25 राउंड फायरिंग की गई। एक गोली आठ वर्षीय बालिका के दाएं जांघ में लगकर निकल गई। दूसरी गोली एक और बालिका के लगी। एक बालिका को शहर के नाला मछरट्टा स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। दूसरी बालिका का अन्य अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। स्वजन घटना से इंकार कर आतिशबाजी छुड़ाने से एक बालिका के घायल होने की बात कह रहे हैं। उधर घटना के बाद स्वजन मकान में ताला लगाकर चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव करनपुर स्थित मकान जहां हर्ष फायरिंग हुई। जागरण
जनपद मैनपुरी थाना बेवर के नवीगंज निवासी उपेंद्र सिंह चौहान दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी ऊषा आठ वर्षीय पुत्री तान्या के साथ मऊदरवाजा के गांव कुंइयाबूट में रह रही हैं। ऊषा अपनी पुत्री तान्या के साथ नवाबगंज के गांव करनपुर निवासी भतीजे गोविंद सिसौदिया के पुत्र के नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गईं थीं। शुक्रवार रात 11 बजे दावत के दौरान कुछ लोग तमंचे व अन्य असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।
तभी एक गोली आठ वर्षीय तान्या के दाएं जांघ में लगकर आरपार हो गई। जब कि दूसरी गोली दूसरी बालिका के लग गई। इस घटना के बाद कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई। तान्या को रात 12 बजे उसके भाई सौरभ सिंह चौहान ने शहर के नाला मछरट्टा स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी हास्पिटल में भर्ती कराया। उधर घटना के बाद परिवार के लोग मकान में ताला लगाकर चले गए।
खबरें और भी
शुक्रवार शाम को अस्पताल में तान्या की मां ऊषा ने बताया कि घर के अंदर व छत पर दावत चल रही थी। कुछ बच्चे आतिशबाजी छुड़ा रहे थे। तान्या के पटाखा लगा है, उसके गोली नहीं लगी है। अन्य बच्चे घायल नहीं हुए। फायरिंग होने की बात गलत है। सौरभ ने बताया कि वह दिल्ली में काम करते हैं। उसकी बहन के कैसे चोट लगी, इसकी जानकारी नहीं है। जब वह गांव जा रहा था, तभी रास्ते में स्वजन तान्या को लेकर आ रहे थे।
डा. हरिदत्त द्विवेदी ने बताया कि तान्या के सीधे जांघ में 315 बोर के असलहे से गोली लगी है। गोली आरपार हो गई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।