फर्रुखाबाद में पत्नी और बच्चे के सामने प्रॉपर्टी डीलर की सिर में गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
फरीदाबाद के प्रॉपर्टी डीलर अरुण कुमार सिंह की फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें
-1785087820404_m.webp)
इटावा बरेली हाईवे स्थित गंगा ढाबा के निकट पंकज किराना स्टोर के बाहर घटनास्थल पर रोती मृतक अरुण कुमार की पत्नी राखी व गोद में बच्चा जयंत
HighLights
फरीदाबाद के प्रॉपर्टी डीलर अरुण कुमार सिंह की हत्या।
फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर गोली मारी गई।
पत्नी और बच्चे के सामने बदमाशों ने वारदात की।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर पत्नी और दो वर्षीय बच्चे के साथ कार से जा रहे आगरा जा रहे हरियाणा के फरीदाबाद निवासी प्रापर्टी डीलर की बिना नंबर की सफेद कार से आए दो बदमाशों ने सिर में उस वक्त गोलियां मार दीं, जब वह एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक खरीदने के लिए उतरे थे।
घटना को अंजाम देकर बदमाश कार से इटावा की ओर फरार हो गए। पुलिस घायल बिल्डर को डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर आई, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी उनकी पत्नी से पूछताछ कर रहे हैं।
रविवार देर शाम करीब 8:35 बजे हरियाणा के थाना क्षेत्र चंदावली के दयालपुर निवासी 32 वर्षीय अरुण कुमार सिंह, अपनी पत्नी राखी और दो वर्षीय पुत्र जयंत के साथ वाराणसी घूमकर गंगा एक्सप्रेस से होकर इटावा-बरेली हाईवे से आगरा के लिए ब्रीजा कार से लौट रहे थे।

पांचाल घाट से कुछ पहले स्थित गंगा ढाबा के पास पंकज किराना स्टोर दुकान पर कोल्ड ड्रिंक खरीदने के लिए रुके थे। पहले उनकी पत्नी राखी दुकान पर गईं, पीछे से वह भी दुकान पर पहुंच गए। इसी दौरान पीछे से आई बिना नंबर की सफेद कार रुकी और उससे उतरे दो बदमाशों ने अरुण कुमार सिंह के सिर में दो गोलियां मार दी। इससे वह वहीं गिर पड़े।
इन बदमाशों में एक बदमाश मुंह बांधे था। घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश कार से इटावा की ओर भाग गए। फायरिंग सुनकर आसपास की भीड़ जमा हो गई। पुलिस पहुंची और खून से लथपथ अरुण को डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल ले आई। वहां डॉ. अभय श्रीवास्तव ने अरुण कुुमार को मृत घोषित कर दिया।
खबरें और भी

मौके पर फॉरेंसिक और पुलिस टीम को रिवॉल्वर के दो कारतूसों के खोखे मिले। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। क्षेत्राधिकारी सदर अभय वर्मा ने दिवंगत की पत्नी राखी से डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में पूछताछ की।
बदहवासी की हालत में राखी ने बताया कि वह लोग 24 जुलाई को फरीदाबाद से वाराणसी घूमने के लिए निकले थे। वहां से गंगा एक्सप्रेस-वे से आए थे। आगरा होते हुए वापस फरीदाबाद लौट रहे थे।
वाराणसी से लेकर रास्ते में किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ था। कोल्ड ड्रिंक पीने और बच्चे के लिए चॉकलेट लेने के लिए रुके थे। घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई बिंदुओं पर घटना की जांच की जा रही है। सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।