फर्रुखाबाद में नाली विवाद, ईंट-पत्थर चलने से गई मासूम की जान, 4 पर मुकदमा
फर्रुखाबाद के कमालगंज में नाली के पानी के निकास को लेकर हुए विवाद में ईंट-पत्थर चलने से डेढ़ साल की बच्ची जिज्ञासा की मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची की मां ...और पढ़ें

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला।
HighLights
नाली के पानी के निकास पर विवाद।
पत्थर लगने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत।
चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
संवाद सूत्र, कमालगंज(फर्रुखाबाद न्यूज)। चार दिन पहले नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई व ईंट पत्थर चले। ईंट लगने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई थी। मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
गांव गुगौरा निवासी खुशबू देवी ने पड़ोसी बबलू, सुरेंद्र, मंशाराम व अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें कहा कि आरोपितों से नाली के पानी निकास को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार शाम करीब चार बजे इसी बात को लेकर इन लोगों ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज किया।
विरोध करने पर ईंट-पत्थर चला दिए। इस दौरान एक पत्थर उनकी डेढ़ वर्षीय पुत्री जिज्ञासा को लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई थी। जब वह आरोपितों से शिकायत करने गईं तो वह गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे।
थानाध्यक्ष रामसहाय सिंह ने बताया कि महिला के प्रार्थना पत्र पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में नरौरा बांध से छोड़ा गया पानी, तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका