Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फर्रुखाबाद में सहायक स्टेशन मास्टर को बंधक बनाकर लूट का आरोपी 42 वर्ष बाद गिरफ्तार, कोर्ट से सजा मिलने के बाद से था फरार

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 10:25 AM (GMT+05:30)

    फर्रुखाबाद में 42 साल पहले हरसिंगपुर गोवा रेलवे स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर को बंधक बनाकर हुई लूट के आरोपी गिरेंद्र उर्फ पक्का को पुलिस ने गिरफ्तार ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. 42 साल बाद सहायक स्टेशन मास्टर लूट का आरोपी गिरफ्तार।

    2. फर्रुखाबाद के हरसिंगपुर गोवा रेलवे स्टेशन पर हुई थी लूट।

    3. न्यायालय से सजा के बाद अपील अवधि में हुआ था फरार।

    जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। कानपुर-कासगंज रेल मार्ग पर फर्रुखाबाद से नौ किमी दूर हरसिंगपुर गोवा रेलवे स्टेशन पर 46 वर्ष पहले सहायक स्टेशन मास्टर को बंधक बनाकर लूट के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय से सजा होने के बाद अपील अवधि में वह फरार हो गया था।

    न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने उसे 42 वर्ष बाद पकड़ कर जेल भेजा है।सात सितंबर 1980 को हरसिंगपुर गोवा रेलवे स्टेशन में सहायक स्टेशन मास्टर (एएसएम) कक्ष से टिकट बुकिंग की धनराशि बदमाश लूट ले गए थे।

    तत्कालीन सहायक स्टेशन एएसएम कृपास्वरूप सक्सेना ने जीआरपी थाने में आठ सितंबर 1980 को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि तमंचा, चाकू व लाठी लेकर आए बदमाशों ने उनके हाथ बांध दिए एवं नकदी व कागजात लूट ले गए।

    आरोपितों में जनपद कन्नौज थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के गांव जगतापुर निवासी गिरेंद्र उर्फ पक्का भी था। जिला न्यायालय से 23 मार्च 1984 को चार वर्ष की कड़ी सजा व दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सजा के बाद उच्च न्यायालय में अपील अवधि में गिरेंद्र फरार हो गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में 27.49 करोड़ से बना शुकुरुल्लाहपुर आरओबी दो साल में ही क्षतिग्रस्त, आवागमन बंद

    न्यायालय द्वारा जारी वारंट जिला कन्नौज भेजे गए। पुलिस ने खोजा, लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार दोपहर उसे कायमगंज रेलवे स्टेशन के पास श्यामनगर गांव के बाग से पकड़ा गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।