लखनऊ से चली 'चार धाम यात्रा स्पेशल' में खाना मिला खराब, फर्रुखाबाद में 40 मिनट रुकी रही ट्रेन
लखनऊ से रवाना हुई चार धाम यात्रा स्पेशल ट्रेन में खाना खराब होने के कारण फर्रुखाबाद में 40 मिनट तक रोकी गई। स्थानीय दुकानदारों से खाद्य सामग्री खरीदने ...और पढ़ें

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। लखनऊ से चली चार धाम यात्रा स्पेशल ट्रेन में खाना खराब हो गया। इस कारण रात में 40 मिनट तक ट्रेन यहां खड़ी रही। स्थानीय दुकानदारों से खाना व अन्य खाद्य सामग्री खरीदी गई। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई।
लखनऊ से चार धाम यात्रा पर रवाना हुई स्पेशल ट्रेन में खाद्य सामग्री खराब होने की जानकारी रविवार रात करीब 9:30 बजे फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर दी गई। ट्रेन रात 10 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकी।
ट्रेन में मौजूद आइआरसीटी के कर्मचारियाें ने पहले ही कुछ दुकानदारों को ऑनलाइन ऑर्डर बुक करा दिया था। इसके बाद खाद्य सामग्री को ट्रेन में पहुंचाया गया।
40 मिनट तक रुकी रही ट्रेन
करीब 40 मिनट रुकने के बाद ट्रेन यहां से रवाना हो गई। ट्रेन रुकने पर स्थानीय वेंडरों की भी खूब बिक्री हुई। उनके पास खाद्य सामग्री नहीं बची।
स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में खाना खराब होने की जानकारी देकर 40 मिनट का स्टापेज मांगा गया था। आइआरसीटी की ओर से ही खाद्य सामग्री खरीदी गई। इसके बाद ट्रेन कासगंज होते हुए मथुरा के लिए रवाना हो गई।