Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से बंगाल जाने वाली ट्रेनों में भीड़, हावड़ा और जलपाईगुड़ी के लिए चल रहीं स्पेशल ट्रेनें

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 11:40 AM (IST)

    Delhi to Bengal Trains : गर्मी और बंगाल चुनाव के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है, खासकर पूर्व दिशा की ट्रेनों में। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे आर ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. गर्मी और बंगाल चुनाव से ट्रेनों में अधिक भीड़

    2. रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें

    3. दिल्ली से हावड़ा और जलपाईगुड़ी के लिए ट्रेनें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi to Bengal Trains : गर्मी के दिनों में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। विशेषकर पूर्व दिशा की ट्रेनों में इस बार अधिक भीड़ है। बंगाल चुनाव के कारण भी ट्रेनों में अधिक भीड़ हो रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे विशेष ट्रेनें चला रहा है। आरक्षित ट्रेनों के साथ ही अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

    18 अप्रैल को पुरानी दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए आरक्षित ट्रेन चलाई गई थी, जिसमें वातानुकूलित और शयनयान के साथ ही सामान्य कोच लगाए गए थे। वहीं, सोमवार को नई दिल्ली से हावड़ा जंक्शन तक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाई गई।

    मेरठ से खड़गपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन

    अधिकारियों का कहना है कि हावड़ा जाने वाली नियमित ट्रेनों में अधिक भीड़ होने के कारण अल्प सूचना के आधार पर नई दिल्ली से हावड़ा के बीच 04404 नंबर की विशेष ट्रेन चलाई गई।

    यह नई दिल्ली से हावड़ा के बीच चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस के मार्ग एवं ठहराव वाले स्टेशनों पर रुकते हुए हावड़ा पहुंचेगी। मेरठ से खड़गपुर के लिए भी विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। अधिकारियों के कहना है कि इन विशेष ट्रेनों से उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गर्मी से पहले यात्रियों को मिला तोहफा, लखनऊ से दिल्ली, मुंबई और पुणे समेत 12 शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

    यह भी पढ़ें- शेखपुरा-Delhi कनेक्टिविटी बूस्ट: 5 ट्रेनों से सफर आसान, कौन सी ट्रेन किस दिन-जानिए पूरा रूट और टाइम