गर्मी से पहले यात्रियों को मिला तोहफा, लखनऊ से दिल्ली, मुंबई और पुणे समेत 12 शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने गर्मी के लिए 12 शहरों हेतु विशेष ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। ...और पढ़ें

HighLights
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने भेजा प्रस्ताव।
12 शहरों के लिए चलेंगी ग्रीष्मकालीन ट्रेनें।
1 अप्रैल से शुरू होंगी विशेष ट्रेनें।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। इस बार गर्मी में बड़े महानगरों और पर्यटन स्थलों की सैर करना आसान होगा। रेलवे नियमित ट्रेनों की लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए 12 शहरों के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से इन ट्रेनों को चलाने के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजा गया है।
रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के लिए रेक की व्यवस्था भी कर ली है। इसी आधार पर लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, साबरमती, अमृतसर, चंडीगढ़, जम्मूतवी, पुणे, बेंगलुरु सहित 11 बड़े शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनाें की डिमांड रेलवे बोर्ड को भेजा है। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन एक अप्रैल से प्रस्तावित है।
रेलवे बोर्ड इसी सप्ताह इन ट्रेनों के संचालन की नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। सबसे अधिक राहत मुंबई, चंडीगढ़, जम्मूतवी और चंडीगढ़ जैसे शहरों के यात्रियों को होगी। इस रूट की ट्रेनों में स्लीपर और एसी क्लास में लंबी वेटिंग चल रही है।
रेलवे ने जो प्रस्ताव भेजा है उसमें वाराणसी से लखनऊ होकर बटिंडा, चंडीगढ़, न्यू जलपाईगुड़ी , लखनऊ-मुंबई एसी स्पेशल, वाराणसी और सुलतानपुर से लखनऊ के रास्ते ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
भीड़ की मानीटरिंग के लिए स्पेशल सेल
सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गर्मी में होने वाली भीड़ की मानीटरिंग के लिए एक स्पेशल सेल बनाया गया है। अभी 12 शहरों के लिए ट्रेनें चलाने के प्रस्ताव परिचालन विभाग की ओर से भेजे गए हैँ। इनके अलावा भी जिन शहरों की ओर की ट्रेनों में अधिक भीड़ होगी, उसमें अतिरिक्त बोगियां लगायी जाएंगी।
खबरें और भी
कैरिज व वैगन वर्कशाप में बोगियों को नियमित परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। बोर्ड 25 मार्च तक स्पेशल ट्रेनों का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इसके बाद ही सेंटर फार रेलवे इंफारमेशन सिस्टम (क्रिस) रेल आरक्षण की बुकिंग शुरू हो जाएगी। 12 ट्रेनों से करीब 20 हजार यात्रियों को प्रति फेरे राहत मिलेगी।