Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फर्रुखाबाद में भीषण हादसा: अज्ञात वाहन ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 11:12 PM (IST)

    फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में चचेरे भाई आदिल और समीर को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. मोहम्मदाबाद में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी।

    2. चचेरे भाई आदिल और समीर की मौके पर मौत।

    3. एनएससी पब्लिक स्कूल के पास हुआ भीषण हादसा।

    जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद के आजाद नगर निवासी उस्मान का 20 वर्षीय पुत्र आदिल, चचेरे भाई समीर के साथ रविवार रात 9:15 बजे जहानगंज के गांव पतौंजा से बाइक से घर लौट रहे थे।

    जब वह मोहम्मदाबाद-ताजपुर मार्ग पर स्थित एनएससी पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तभी सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर आदिल व समीर को मृत घोषित कर दिया गया।