Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल दहला देने वाली विदाई...आंगन में रखा था इकलौते भाई का शव, रोते-बिलखते बहन ने सात फेरे लेकर छोड़ा मायका

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 06:26 PM (IST)

    फर्रुखाबाद में मेहंदी समारोह के दौरान म्यूजिक सिस्टम का तार ठीक करते समय दुल्हन के इकलौते भाई सतेंद्र की करंट लगने से मौत हो गई। मां भी बचाने में झुलस ...और पढ़ें

    सतेंद्र की फाइल फोटो व घर में सतेंद्र की बहन सोनम की शादी की होतीं रस्में। जागरण

    सतेंद्र की फाइल फोटो व घर में सतेंद्र की बहन सोनम की शादी की होतीं रस्में। जागरण

    HighLights

    1. मेहंदी समारोह में म्यूजिक सिस्टम से करंट लगा युवक को।

    2. चार बेटियों के बीच अकेले बेटे को बचाने में मां भी करंट से झुलसी

    3. महिलाओं ने म्यूजिक सिस्टम बजाने का किया था भाई से अनुरोध

    संवाद सूत्र, जहानगंज (फर्रुखाबाद)। फर्रुखाबाद की इस शादी ने हर किसी का दिल झकझोर कर रख दिया। शादी वाले घर में बेटी की विदाई से पहले ही चीख पुकार मची थी। आंगन में भाई का शव पड़ा था तो बेहाल बहन को सात फेरे दिलाए जा रहे थे।

    फर्रुखाबाद के जहानगंज में रविवार रात वैवाहिक समारोह की खुशियां उस वक्त करुण क्रंदन में बदल गईं, जब दुल्हन का इकलौता भाई म्यूजिक सिस्टम का तार सही करते वक्त करंट की चपेट में आ गया। बेटे को करंट से छटपटाते देख मां बचाने दौड़ी तो वह भी झुलस गईं। अन्य महिलाओं ने जब तक डंडे से तार हटाया तब तक युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह गमगीन माहौल में वैवाहिक रस्मों की औपचारिकता पूरी कर भाई की अर्थी उठने से पहले बहन को विदा किया गया।

    महिलाओं ने की थी म्यूजिक सिस्टम बजाने की मांग

    रविवार रात करीब 11:15 बजे जहानगंज क्षेत्र के गांव नगला चाहर निवासी आनंद राजपूत की पुत्री सोनम के वैवाहिक समारोह के दौरान मेहंदी कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने म्यूजिक सिस्टम (डीजे) बजाने की मांग कर दी। इस पर आनंद का पुत्र सतेंद्र म्यूजिक सिस्टम का कनेक्शन करने लगा। तभी वह करंट की चपेट में आ गया।

    Heartbreaking Tragedy in Farrukhabad

    गांव नगला चाहर में बदहवास बैठे सतेंद्र के स्वजन व गांव की महिलाएं। जागरण

    मां बचाने दौड़ी तो वह भी झुलस गईं

    करंट से छटपटाते सतेंद्र को बचाने के लिए मां शकुंतला दौड़ीं तो वह भी करंट से झुलस गई। चीखपुकार सुनकर अन्य महिलाओं ने डंडे से तार हटाकर दोनों को बचाने का प्रयास किया। तब तक सतेंद्र बेहोश हो गया। रात 1:15 बजे स्वजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर आए। वहां इमरजेंसी में तैनात डा. प्रदीप राजपूत ने सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    सोमवान को आनी थी बरात

    स्वजन ने बताया कि सोमवार को मैनपुरी से सोनम की बरात आनी थी। रविवार रात मेहंदी कार्यक्रम चल रहा था। 30 वर्षीय सतेंद्र राजपूत चार बहनों सोनम, अनुपम, आकांक्षा और सुरभि के बीच अकेला था। घटना की जानकारी सोनम की ससुराल में दी गई। इस पर मैनपुरी के गांव मेरापुर गुजराती के मजरा रतनपुर बरा से सोनम के होने वाले पति तेज सिंह अपने पिता शिवराज सिंह के साथ नगला चाहर पहुंचे।

    भाई के अंतिम संस्कार से पहले बहन को किया विदा

    परिवार के लोगों ने तय किया कि सतेंद्र के अंतिम संस्कार से पहले सोनम को विदा किया जाएगा। उसके बाद सोमवार सुबह सोनम और तेज सिंह के विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। आंगन में एक ओर दोनों के फेरे पड़ रहे थे तो दूसरी ओर भाई का शव रखा था। गमगीन माहौल में शादी कराकर बेटी को विदा किया। इसके बाद सतेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया।