फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात! बेटे ने सिलबट्टा से कूचकर मां को मार डाला, ग्रामीणों ने पकड़कर रस्सी से बांधा
फर्रुखाबाद के शमसाबाद में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे ने सिलबट्टा से कूचकर अपनी मां की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर ...और पढ़ें

हत्या के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी। जागरण
HighLights
बचाने आई बहन को भी पीटकर किया घायल, ग्रामीणों ने युवक को काबू कर रस्सी से बांधा
एएसपी व सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच, फोरेंसिक टीम ने संकलित किए साक्ष्य
संवाद सूत्र, शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। मानसिक रूप विक्षिप्त युवक ने बुधवार सुबह करीब छह बजे कमरा बंद कर सिलबट्टा से कूंचकर मां की हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपित ने बहन को भी कमरे में खींच लिया और पीटने लगा। ग्रामीणों ने बहन को बचा लिया। हत्यारोपित को पकड़कर रस्सी से बांधकर पुलिस के सिपुर्द कर दिया।
गांव खुड़नावैध निवासी दिवंगत दुलारे राठौर की 55 वर्षीय पत्नी नहीं देवी दूसरे नंबर के पुत्र पंकज राठौर, सबसे छोटी पुत्री सुषमा के साथ गांव में रहती थीं। उनका सबसे बड़ा पुत्र शिवम राठौर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पानीपत रहकर नौकरी करते हैं। बुधवार सुबह पंकज ने अपनी मां को कमरे में बंद कर लिया और सिलबट्टा से कूंचकर उनकी हत्या कर दी।
जब मवेशी को चारा डालकर घर पहुंची बहन सुषमा ने कमरा अंदर से बंद पाया तो वह चीखने लगी। जिस पर पंकज ने उसे भी कमरे में खींच लिया और पीटने लगा। ग्रामीणों धक्का देकर दरवाजा खोला और सुषमा को बचा लिया। सुषमा के गर्दन में चोट आई।
ग्रामीणों ने पंकज को पकड़कर रस्सी से बांध दिया। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी, थानाध्यक्ष सचिन सिंह चौधरी ने जांच की। फोरेंसिक टीम में साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल पर पड़ा खून से सना सिलबट्टा कब्जे में ले लिया।
खबरें और भी
ग्रामीणों ने हत्यारे को पुलिस के सिपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि विगत तीन वर्ष पूर्व पंकज मानसिक रूप से बीमार हुआ था। जिस पर उसका इलाज कराया गया था। उसके ठीक होने पर स्वजन ने पंकज को गांव मंझना में कास्मेटिक की दुकान कराई थी।
27 जुलाई को फिर पंकज मानसिक रूप से बीमार हो गया। उसने मंझना में किसी को पीट दिया था। उसके बाद गांव में आकर पथराव किया था। उसकी दिमागी हालत को देखकर किसी ने विरोध नहीं जताया। क्षेत्राधिकारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी है। हत्यारोपित को पकड़ लिया गया है।