Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कासगंज फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन में किन्नरों का आतंक, रुपये न देने पर चाचा-भतीजे को मारे चाकू

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:07 PM (IST)

    कासगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन में वसूली को लेकर किन्नरों ने चाचा-भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हरसिंहपुर गोवा हाल ...और पढ़ें

    हरसिंहपुर गोवा रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन व बोगी के बाहर लगी भीड़। जागरण

    हरसिंहपुर गोवा रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन व बोगी के बाहर लगी भीड़। जागरण

    HighLights

    1. वसूली को लेकर हुआ था विवाद, ग्रामीणों ने दो घंटे खड़ी रखी ट्रेन

    2. भीड़ ने आरपीएफ से भी की धक्का-मुक्की, चार किन्नर हिरासत में

    जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही 55344 पैसेंजर में किन्नरों ने दो युवकों से रुपये मांगे। युवकों ने रुपये देने से मना किया तो किन्नरों में विवाद कर दिया। बात बढ़ी तो मारपीट हो गई। किन्नरों ने चलती ट्रेन में दोनों पर चाकू से हमला कर दिए। इससे दोनों के हाथ में गंभीर घाव हो गए।

    ट्रेन हरसिंहपुर गोवा हाल्ट स्टेशन पर पहुंची, तो किन्नरों को ग्रामीणों ने घेर लिया। भीड़ से बचाने के लिए अन्य यात्रियों ने उन्हें कोच में बंद कर दिया। भीड़ ने दो घंटे तक ट्रेन को चलने नहीं दिया। एक घंटे बाद आरपीएफ ने चार किन्नरों को हिरासत में लिया। हमलावर भीड़ का विरोध में आरपीएफ जवानों के साथ भी हाथापाई कर दी गई। दारोगा की घड़ी टूट और मोबाइल फोन गिर गया।

    मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गोवा निवासी अनूप यादव अपने भतीजे सौरभ यादव के साथ बुधवार शाम कायमगंज से पैसेंजर में सवार हुए। रास्ते में बोगी में चार किन्नर पहुंचे और वसूली करने लगे। अनूप ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर किन्नर गाली गलौज करने लगे।

    विरोध करने पर एक किन्नर ने अनूप व सौरभ पर चाकू चला दिया। दोनों के हाथ में चाकू लगा। युवकों ने स्वजन को फोन से जानकारी दी। जब ट्रेन शाम 8:10 बजे हरसिंहपुर गोवा हाल्ट स्टेशन पहुंची तो ग्रामीणों ने ट्रेन घेर ली और मारपीट कर कोच में किन्नरों को बंद कर दिया।

    खबरें और भी

    सौरभ के पिता अनिल जब कोच में पहुंचे तो उन पर भी किन्नर ने चाकू चला दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गए। एक घंटे बाद आरपीएफ के दारोगा अर्जुन कुमार मौके पर पहुंचे तो नाराज ग्रामीणों ने उनके साथ हाथापाई कर दी। जिससे उनकी घड़ी टूट गयी और मोबाइल फोन गिर गया।

    इसी बीच मऊदरवाजा थाना पुलिस भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस किन्नरों ग्रामीणों से बचाकर ले गई। उधर घायल अनूप व सौरभ को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया। रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है।

    ट्रेन रात 10ः28 बजे पर फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गई है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। आरपीएफ के प्रभारी थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि उन पर भी हमला किया गया। जिससे उनकी घड़ी टूट गई व मोबाइल फोन भी गिर गया। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि ट्रेन में किन्नरों के वसूली करने पर विवाद हुआ है।