फर्रुखाबाद में प्रेम प्रसंग में झोलाछाप की गला घोटकर हत्या, खेत में मिला शव
फर्रुखाबाद के सवासी गांव में 45 वर्षीय हरिनाम सिंह उर्फ पप्पू की प्रेम प्रसंग के चलते गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उनका शव मंगलवार सुबह खेत में पड़ा मिल ...और पढ़ें
-1785236469489_m.webp)
HighLights
फर्रुखाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते झोलाछाप की हत्या
मृतक हरिनाम सिंह उर्फ पप्पू का शव खेत में मिला
पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू की, जांच जारी
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। गंगापार क्षेत्र के गांव सवासी निवासी झोलाछाप विक्रम सिंह यादव के 45 वर्षीय पुत्र हरिनाम सिंह उर्फ पप्पू की प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या कर दी गई। उनका शव मंगलवार सुबह सात बजे गांव के ही हरिशंकर के खेत के पास पड़ा मिला। भाई हरगोविंद, अनूप व शिवस्वरूप मौके पर पहुंचे। स्वजन ने सुबह आठ बजे यूपी 112 को सूचना दी।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, कमालगंज थानाध्यक्ष राम सहाय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। युवक की आंख के पास चोट व गला दबाने के निशान मिले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। हरिनाम सिंह गांव व अन्य गांव में दवा देने जाते थे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध में युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। स्वजन ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
युवक व साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कमालगंज : क्षेत्र की निवासी एक महिला ने गांव नगला खेमरैंगाई निवासी मोहम्मद राहत व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें कहा कि 26 जुलाई को उनकी 16 वर्षीय पुत्री को आरोपित ने फोन करके लैनगांव के पास बुला लिया और दो अज्ञात साथियों के सहयोग से कहीं ले गया। थानाध्यक्ष रामसहाय ने बताया कि शीघ्र ही किशोरी को बरामद किया जाएगा। -
शराब सहित युवक गिरफ्तार
कमालगंज : रविवार रात गश्त के दौरान दारोगा कल्लू प्रसाद यादव ने गंगापार क्षेत्र के गांव कुंवरपुरा निवासी लल्ला उर्फ ब्रह्मपाल को पांच लीटर शराब सहित महमदगंज मड़ैयन घाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। लल्ला को थाने लाकर मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि आरोपित को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया।
खबरें और भी
वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
कमालगंज : पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर वारंटियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत रविवार रात पुलिस ने विरिया नगला निवासी अनिल को न्यायालय से वारंट होने पर गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया।
दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मोहम्मदाबाद : गांव अभयपुर नगरिया निवासी गीता पत्नी हसनू जाटव ने गांव के ही अमलेश व उसकी पत्नी मिथिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि रविवार रात आठ बजे वह अपने दरवाजे पर खड़ी थी। आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए लाठी - डंडों से पीटा। जिससे उसके सिर में चोट आई। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चले गए।