फतेहपुर में घर में अकेली महिला की गला दबाकर हत्या, पति की हो चुकी मौत, दोनों बेटे मुंबई में
फतेहपुर के ललौली कस्बे में 58 वर्षीय अकेली महिला बिल्किश बेगम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घर में ...और पढ़ें

वारदात स्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस। जागरण
HighLights
फतेहपुर में 58 वर्षीय महिला बिल्किश बेगम की हत्या।
बदमाशों ने गला दबाकर की हत्या, घर में लूटपाट।
महिला अकेली रहती थी, बेटे मुंबई में कार्यरत।
संवाद सूत्र, बहुआ (फतेहपुर)। ललौली कस्बे सातआना मुहल्ले में गुरुवार देर रात दीवार फांदकर घर में घुसे लुटेरों ने लूट का विरोध करने पर वृद्ध महिला की शाल से मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके पहले लुटेरों ने दुपट्टे से दाहिना पैर व हाथ बांध दिए थे।
करीब 20 वर्ष से महिला घर में अकेली रह रही थी। अनुमान है कि लुटेरे करीब पांच लाख रुपये के जेवर लूट ले गए। महिला का शव तख्त पर मिला, जबकि सामान बिखरा मिला। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घर में घुसे चोरों ने पहचान लेने के डर से महिला को मार डाला। सर्विलांस समेत पुलिस की पांच स्पेशल टीमें गठित की गई हैं।
सातआना मुहल्ले में रहने वाली 60 वर्षीय बिलकिश बानो की शादी 40 साल पहले बिंदकी में शमीम के साथ हुई थी। पुत्र नीसम का जन्म होने के बाद पति से तलाक हो गया। तलाक के छह साल बाद महिला ने बांदा जिले के पैलानी थाने के सबादा गांव में रहने वाले सलाहउद्दीन के साथ शादी की। उससे पुत्र मुस्तकीम है।
पुत्र के जन्म के बाद महिला ने दूसरे पति को छोड़ दिया और दोनों बेटों को लेकर मायके सातआना मुहल्ले में आ गई। दोनों बेटे मुंबई में गत्ता बनाने व लकड़ी फर्नीचर का काम करते हैं और पत्नी व बच्चों समेत वहीं रहते हैं। बिलकिश घर पर अकेले रहती थीं।
शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे रिश्ते का भतीजा एजाज अपनी बहन मन्तशा की शादी तय हो जाने पर मिठाई देने बिलकिश के घर पहुंचा तो उन्हें मृत पड़ा देखा। एसओ दिवाकर सिंह मौके पर पहुंचे तो दीवार का छज्जा टूटा मिला। लुटेरों के आवाजाही से छज्जा टूटने की आशंका जताई गई है।
दिवंगत की मौसेरी बहन असगरी खातून ने बताया कि बिलकिश सोने का मंगलसूत्र, चूड़ी, झाले, तोड़िया हमेशा पहनती थीं, वह सब चोरी हो गया। इसी के साथ अलमारी व बक्सा खुला मिला है। किसी से रंजिश जैसी बात ही नहीं है।
सगे भाई अब्बास खान ने बताया कि बिलकिशा अकेली रहतीं थीं और उनसे उनकी कोई बोलचाल भी नहीं थी। मुंबई में रह रहे बेटों को सूचना दी गई है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। एसओ ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर राजफाश का प्रयास किया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।