विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर प्रयागराज हाईवे पर फतेहपुर में एआरटीओ सिपाही को कुचला, चेकिंग के दौरान कंटनेर चालक ने वारदात को दिया अंजाम

Published: Sat, 24 Oct 2026 06:16 PM (IST)

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक कंटेनर ने प्रवर्तन दल के सिपाही रामनाथ तिवारी को कुचल दिया, जिससे उनकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सिपाही रामनाथ तिवारी की मौत

  2. बड़ौरी टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान हादसा हुआ

  3. कंटेनर चालक मोहम्मद मुस्लिम गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

संवाद सूत्र, चौडगरा (फतेहपुर)। बसों की चेकिंग के विशेष अभियान कवच-4 के तहत कानपुर- प्रयागराज हाईवे पर बड़ौरी टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार रात प्रवर्तन दल के सिपाही को तेज रफ्तार ट्रक कंटनेर ने लापरवाही से ड्राइव करते हुए टक्कर मार दी। जिससे सिपाही सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए मेडिकल कालेज फतेहपुर से एलएलआर कानपुर ले जाया गया। जहां शनिवार भोर सिपाही की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर व चालक काे पकड़ लिया है। दिवंगत सिपाही बाराबंकी जिले के सुबेहा थाने के सोयना गांव के मूल निवासी थे।

फतेहपुर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) संतोष कुमार सिंह शुक्रवार की रात कानपुर प्रयागराज हाईवे पर बसों की चेकिंग के लिए कल्यानपुर थाने के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास खड़े थे। इस दौरान आने वाली बसों को प्रवर्तन दल के सिपाही सुरेंद्र सिंह व रामनाथ तिवारी चेकिंग कर रहे थे। बस चेकिंग के दौरान ही एक ट्रक कंटेनर तेज रफ्तार में आया और सिपाही रामनाथ तिवारी को टक्कर मार दी।

सिपाही सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट आ गई। दुर्घटना देखकर टोलकर्मी व वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी दौड़कर पहुंचे। सिपाही को एंबुलेंस से तुरंत मेडिकल कालेज भेजा गया। यहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने एलएलआर कानपुर रेफर कर दिया। यहां पर शनिवार को भाेर इलाज के दौरान मौत हो गई। दिवंगत सिपाही के दाे पुत्र व एक पुत्री है।

पुलिस ने कंटेनर चालक प्रयागराज जिले के थाना मऊआइमा के बोडीपुर धरौता गांव निवासी मोहम्मद मुस्लिम को गाड़ी समेत पकड़ लिया। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि कंटेनर की टक्कर से संभागीय परिवहन विभाग फतेहपुर के सिपाही रामनाथ तिवारी की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कानपुर में हो रहा है।इनके स्वजन को बाराबंकी में सूचना दे दी गई है। संभागीय परिवहन अधिकारी संतोष सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today धनतेरस-दीपावली से पहले चांदी में भारी गिरावट, कानपुर सराफा बाजार में हलचल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।