विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today धनतेरस-दीपावली से पहले चांदी में भारी गिरावट, कानपुर सराफा बाजार में हलचल

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:19 PM (IST)

धनतेरस और दीपावली से पहले चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिससे कानपुर के सराफा बाजार में हलचल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. त्योहारी सीजन से पहले चांदी ने लगाया गोता, बुलियन बाजार ने कहा काला शुक्रवार

  2. एमसीएक्स और कानपुर के हाजिर भाव में आठ हजार रुपये से अधिक का अंतर

जागरण संवाददाता, कानपुर। धनतेरस और दीपावली से ठीक पहले चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट ने सराफा बाजार में खलबली मचा दी है। वायदा बाजार में चांदी 1.93 लाख रुपये प्रति किलो के करीब तक फिसल गई, जबकि कानपुर के नयागंज सराफा बाजार में हाजिर भाव करीब 2.01 लाख रुपये प्रति किलो बना हुआ है।

कीमतों में इस उतार-चढ़ाव से कारोबारी सकते में हैं। नयागंज सराफा बाजार कमेटी के कारोबारी ने कहा कि बुलियन बाजार के लिए शुक्रवार किसी ‘काले शुक्रवार’ से कम नहीं रहा। हालांकि, कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहारों की मांग हाजिर बाजार को सहारा देगी।

नयागंज सराफा बाजार के कारोबारियों के मुताबिक, एमसीएक्स पर चांदी का भाव गिरकर 1,92,800 रुपये प्रति किलो के निचले स्तर तक पहुंच गया। इसके विपरीत कानपुर के हाजिर बाजार में भाव करीब 2,01,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है। इस तरह दोनों बाजारों के भाव में करीब 8,200 रुपये प्रति किलो का अंतर है।

शुक्रवार को सोने का भाव भी एक दिन में ही दो हजार रुपये प्रति ग्राम तक नीचे आया है। गुरुवार को 147000 रुपये में बिकने वाला शुद्ध सोना शुक्रवार को 145000 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। कारोबारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान हाजिर बाजार में मांग बनी रहने से यह अंतर और बढ़ सकता है।

चांदी के भाव के गोता लगाने से अब भाव पौने दो लाख और डेढ़ लाख तक पहुंचने की चर्चा होने लगी है। नयागंज सराफा बाजार के रवि गुप्ता ने कहा कि ऐसी अटकलों के बजाय वास्तविक मांग और बाजार की परिस्थितियों पर ध्यान देना चाहिए। मौजूदा उतार-चढ़ाव के बीच कीमतों की अगली दिशा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।


आल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा के अनुसार भाव में कमी आने से बाजार में खरीदारी बढ़ने की संभावना है। नवरात्र से पहले चांदी का भाव 229500 रुपये किलो था जो अब 28500 रुपये नीचे है। धनतेरस और दीपावली पर चांदी के सिक्कों, सिल्लियों, बर्तनों और मूर्तियों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इससे बाजार को सहारा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में चार करोड़ रुपये से सुधरेंगी 50 सड़कें, टिन शेड भी होंगे दुरुस्त; एक हफ्ते में वर्कऑर्डर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।