Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP में भाजपा मंच पर फूटा गुस्सा: वरिष्ठ कार्यकर्ता ने सम्मान का माला-शाल फेंककर कहा—जनता समस्याओं से जूझ रही

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 10:59 PM (IST)

    फतेहपुर में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने सम्मान में मिली शाल और माला फेंक दी। चौक में 40 घंटे बिजली न आने और अधिकारियों ...और पढ़ें

    पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ बाजपेयी का माल्यार्पण करके स्वागत करते दाएं भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव और बाएं खड़े जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह।  जागरण

    पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ बाजपेयी का माल्यार्पण करके स्वागत करते दाएं भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव और बाएं खड़े जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह।  जागरण 

    HighLights

    1. वरिष्ठ कार्यकर्ता का गुस्सा देखकर सकते में आ गये मंचासीन लोग

    2. चौक में 40 घंटे बिजली कटौती से था गुस्सा।

    3. अधिकारियों द्वारा जनसमस्याएं न सुनने पर विरोध।

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय में चल रहे कार्यक्रम में उस समय मंच में बैठे लोग निशब्द हो गए जब एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने सम्मान में ओढ़ाई गई शाल व माला को उछाल कर फेंक दिया। लोग कुछ समझ पाते कि इसके पहले ही कार्यकर्ता यह कहते हुए कार्यालय से बाहर निकल गए कि अधिकारियों की मनमानी से जनसमस्याएं दूर नहीं हो रही हैं। कार्यकर्ता का गुस्सा देखकर लोग एक-दूसरे का मुंह ताकते रहे और बिना किसी टिप्पणी के कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया।

    स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय में सम्मानित करने के लिए 30 लोगों को बुलाया गया था। उसी में चौक निवासी व्यापारी नेता सत्यभगवान का नाम था। व्यापारी नेता को जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने बुलाकर जैसे ही शाल ओढ़ाया और माला पहनाया वैसे ही वह शाल व माला उतारा और मंच पर फेंक दिया। कहा कि चौक में 40 घंटे से बिजली गुल है, अधिकारियों को फोन करके बताया लेकिन किसी ने नहीं सुना।

    कहा पीएम व सीएम की मंशा से खेल करने वाले अधिकारियों को दंडित किया जाए। इस संबंध में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि शाल व माला फेंकने की बात मेरे संज्ञान में नहीं है, व्यापारी नेता से बातचीत कर जानकारी ली जाएगी। आयोजित संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष समेत विधायक कृष्णा पासवान, राजेंद्र पटेल, करण सिंह पटेल, दिनेश बाजपेई,आशीष मिश्रा, अभय प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने अपने विचार रखे।

    कार्यक्रम में सुशीला मौर्या, पंकज त्रिपाठी, लवकुश मौर्या, पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, उदय लोधी, सुधीर मिश्रा, प्रवीण सिंह, विजय प्रताप सिंह, अमित शिवहरे, राजा सिंह कछवाह, अक्षय लोधी, शानू सिंह, योगेश पांडेय सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    खबरें और भी