Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'यहां ओले गिर रहे और वह छुट्टी में नानी के घर घूम रहे हैं', डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का व‍िपक्ष पर वार

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 06:56 PM (IST)

    फतेहपुर में रेडक्रास भवन के लोकार्पण पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गांधी परिवार पर ओलावृष्टि के दौरान छुट्टी पर रहन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रेडक्रॉस भवन के लोकार्पण समारोह में विपक्ष पर हमलावर रहे डिप्टी सीएम

    2. एक सवाल के जवाब में कहा कि पंचायत चुनाव समय से कराने को सरकार तैयार


    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि तथाकथित गांधी परिवार का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, यहां ओले गिर रहे और वह बीस दिन की छुट्टी में नानी के यहां इटली में और अमेरिका में घूम रहे हैं। उन्हें किसान के दुख-दर्द से कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश में पंचायत चुनाव अपने समय पर होंगे, इसके लिए सरकार की तैयारी पूरी है। समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप लोग वर्ष 2017 के पहले का समय याद करो, तब क्या होता था और अब कैसा हो रहा है। पहले तमंचा व बंदूक के बल पर शासन चलता था, सपा वाले नारा लगते थे कि समाजवादी पार्टी का नारा है, खाली प्लाट हमारा है। अब कानून का राज है।

    डिप्टी सीएम जिला अस्पताल कैंपस स्थित नवनिर्मित रेडक्रास भवन का लोकार्पण करते हुए यह बात कही। पहले व अब की याद कराते हुए बोले कि जब से हमारी सरकार आई कानून का राज है, अमन-चैन के साथ लोग रह रहे हैं। भाजपा सरकार का मुख्य लक्ष्य रामराज्य की अवधारणा को जमीन पर उतारना है।

    भाजपा में कार्यकर्ता की क्षमता, मेहनत, लगन और समर्पण देखा जाता है और मौका दिया जाता है। आखिरी लाइन में खड़ा कार्यकर्ता भी शासन चला सकता है। जबकि कांग्रेस और सपा प्राइवेट पब्लिक पार्टी है, यहां उत्तराधिकार चलता है। सत्ता कोई मकान-खेत की रजिस्ट्री नहीं है कि पिता से पुत्र के नाम पर ट्रांसफर हो जाए। सपा यदि जाति और धर्म की राजनीति न करें तो सभासद और प्रधान तक का चुनाव नहीं जीत सकती है। कोरोना काल में सपाई व कांग्रेसी घरों के अंदर थे, लेकिन भाजपा ने जमीन पर उतर कर सेवा भाव के साथ काम किया।

    भाजपा शासनकाल में पाइपलाइन से गैस, नल से जल, अच्छी सड़कें और स्वास्थ्य सेवाएं गिनाकर आने वाले चुनावों में काम के आधार पर जनता का समर्थन मांगा। रेडक्रास के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि फतेहपुर में सेवा कार्य बेहतर किया गया है, रक्तदान शिविर, दवा वितरण जैसे कार्य करने सेवा भावना को जमीन पर उतारने का कार्य किया गया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि डबल इंजन की सरकार पर जनता का भरोसा है, बंगाल चुनाव हम जीत रहे है।

    खबरें और भी

    पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने मेडिकल कॉलेज के लिए एमआईआर व सीटी मशीन लगवाने की मांग किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने कहा सूर्यप्रताप शाही ने वर्षा से फसलों के हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री बेहद संवेदनशील है, हम लोग सर्वे कर नुकसान का आंकलन कर रहे है, किसानों को नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, रेडक्रास सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र रहे।