Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर में डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में लगे सरकार विरोधी नारे

    Updated: Mon, 18 May 2026 05:03 PM (IST)

    फतेहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट पर सरकार विरोधी ...और पढ़ें

    कलेक्ट्रेट स्थित गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेसी। जागरण

    कलेक्ट्रेट स्थित गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेसी। जागरण 

    HighLights

    1. कांग्रेस ने फतेहपुर में ईंधन-गैस मूल्य वृद्धि पर प्रदर्शन किया

    2. कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर सरकार विरोधी नारे लगाए

    3. केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया गया

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में की गई बढ़ोत्तरी को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पहले कलेक्ट्रेट स्थित गांधी प्रतिमा के सामने खड़े होकर विरोध जताया और सरकार विरोधी नारे कर विरोध दर्ज कराया। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी व व्यावसायिक गैस सिलिंडरों में बढ़ी कीमतों को बढ़ाकर जनता को महंगाई में झोंका जा रहा है।


    शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार के मुखिया जनता को पेट्रोल डीजल व गैस की किल्लत बताते हुए बचत करने के लिए कह रहे हैं। दूसरी ओर अन्य सैकड़ों देशों को रिफाइन कर तेल बेचा जा रहा है, यह कहां का न्याय है। हर मोड़ पर मूर्ख बनाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फितरत बन चुकी है। जबकि हमारे नेता राहुल गांधी ने पहले ही हर मोड़ पर उन्हें आगाह करने का काम किया है।

    शेख एजाज अहमद ने कहा कि चंद मीडिया के बलबूते तमाम कुचक्र से सत्ता में काबिज भाजपा आज देश के हर सच्चे नागरिक की नजरों में गिर चुकी है। संतोष कुमारी शुक्ला, प्रदेश सचिव शोभा दुबे, पार्टी प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, ब्रजेश मिश्रा, कलीम उल्ला सिद्दीकी आदि ने भी सरकार को जमकर कोसा।

    प्रदर्शन के दौरान पप्पी राजपूत, शकीला बानो, आशीष गौड़,राजेंद्र लोधी, राजीव लोचन निषाद, जेपी पासवान, राम नरेश, सैयद सहाब अली, निजामुद्दीन, मनोज घायल, नरेन्द्र सिंह रिक्की, आदित्य श्रीवास्तव, फजलुर्रहमान, नवनीत तिवारी, चौधरी मोइन राइन,आनंद सिंह गौतम, नजमी कमर, डॉ अब्दुल हमीद, बसीर अहमद,आदि रहे।

    खबरें और भी