Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर में पड़ोसी के साथ झगड़े में मां को दिया धक्का, गोद से गिरकर 10 महीने की मासूम बच्ची की मौत

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 09:09 PM (IST)

    फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र में पड़ोसी से झगड़े के दौरान मां को धक्का लगने से गोद से गिरी 10 माह की बच्ची राधिका की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पड़ोसी के झगड़े में मां को धक्का लगा।

    2. गोद से गिरी 10 माह की बच्ची की मौत।

    3. आरोपी पड़ोसी घटना के बाद हुआ फरार।

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एलई में पड़ोसी से झगड़े के दौरान धक्का दे देने से मां की गोद से 10 माह की बच्ची नीचे गिर गई, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी। धक्का देने वाला पड़ोसी युवक मौके से फरार हो गया। बच्ची की मौत से मां समेत स्वजन बेहाल हैं।

    गांव के संत कुमार की किसी बात को लेकर पड़ोस के जवाहर से कहा सुनी हो गयी। इसी बीच गांव आए संतकुमार का साला करन व पत्नी गुड़िया अपने 10 माह की बच्ची राधिका को गोद में लेकर आ गई। कहासुनी के दौरान जवाहर ने गुडिया को धक्का दे दिया, जिससे गोद में ली बच्ची नीचे गिर गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

    घटना के बाद पड़ोसी युवक मौके से भाग जाने में सफल रहा। बच्ची की मौत से गांव में तनाव बढ़ गया। बेटी की मौत से मां का रो रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाल संजय कुमार पाण्डेय ने कहाकि घटना संज्ञान में नहीं है। प्रकरण पता करवा कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    ननिहाल आए किशोर की बाइक दीवार से टकराने से मौत, साथी घायल

    जागेश्वरधाम: तेज रफ्तार बाइक में ब्रेक लगाने से पीछे बैठा किशोर उछल कर सड़क में जा गिरा। हादसे में सिर में चोट लगने पर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मलवां थाने के उमरगहना गांव निवासी सियाराम का 16 वर्षीय पुत्र सचिन सैनी गर्मी की छुट्टियां बिताने अपनी ननिहाल असोथर थाने के अंदमऊ गांव मां शारदा देवी के साथ 10 वर्षीय छोटे भाई अखिलेश के साथ आया था। नाना सुरभि देवनाथ सैनी के यहां रह रहा था।

    खबरें और भी

    सोमवार रात करीब 11:30 बजे सचिन अपने दोस्त निरंकार सैनी पुत्र दिनेश कुमार के साथ मोटरसाइकिल से किसी कार्य से जागेश्वर बाबा मंदिर की ओर गया था। जैसे ही उनकी बाइक जागेश्वर मंदिर गेट के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सचिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निरंकार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल निरंकार को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक हाल ही में निरंकार के भाई को शादी में मिली थी।

    थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि तेज रफ्तार वाली बाइक में किशोर द्वारा ब्रेक लगाने से हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है दूसरा घायल हो गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।