फतेहपुर में बिछेगा सड़कों का जाल! सांसद और विधायकों ने 350 नई सड़कें और 40 पुल बनाने के प्रस्ताव पर की चर्चा
फतेहपुर में वार्षिक कार्य योजना समिति की बैठक में 350 नई ग्रामीण सड़कों, 40 पुलों और 32 पुराने मार्गों के चौड़ीकरण के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। ...और पढ़ें
-1778924950591_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में वार्षिक कार्य योजना समिति की बैठक संपन्न हुई। सांसद व सभी विधायकों ने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों से विकास प्रस्ताव शामिल किए। कुल 350 नवीन ग्रामीण सड़कों व 40 छोटे-बड़े पुल के साथ ही 32 पुराने मार्गों के चौड़ीकरण के प्रस्तावों पर बैठक दौरान चर्चा हुई।
सांसद नरेश उत्तम पटेल ने समग्र विकास पर चर्चा करते हुए सभी प्रस्तावों पर प्राथमिकता पर जोर दिया। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने प्राप्त प्रस्तावों का स्थलीय निरीक्षण कराकर पूर्ण प्रक्रिया के तहत कार्ययोजना शासन को भेजने की बात कही।
वर्ष 2026-2027 की वार्षिक कार्ययोजना में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके शील ने विभिन्न मदों से कराए जाने वाले कार्यों, जैसे नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, सेतु निर्माण, धर्मार्थ कार्य, संपर्क मार्ग एवं निरीक्षण भवन आदि में विभाग की कार्य योजना पेश की।
कार्यों के निर्धारित मानकों एवं शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों से भी समिति को अवगत कराया। जनप्रतिनिधियों द्वारा विधानसभावार दिए गए प्रस्तावों पर आवश्यकतानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि जनहित एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं को दृष्टिगत प्रस्तावों को वरीयता में रखा जाए।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि तैयार की जा रही यह वार्षिक कार्ययोजना में समग्र विकास की आधारशिला है। क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावों का स्थलीय भ्रमण कर गहन परीक्षण किया जाए। जब सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण हो जाएं तब प्रस्ताव शासन को भेजा जाए।
बैठक में सांसद नरेश उत्तम पटेल, विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, विधायक बिंदकी जय कुमार जैकी, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- फतेहपुर में ड्राइवर को झपकी आने पर खड़े ट्रक से टकराई झांसी डिपो की बस, 16 यात्री घायल