Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर में सीएम योगी के दौरे की तैयारियां तेज, 15 बिंदुओं में बांटी जिम्मेदारी

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 01:59 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री के फतेहपुर दौरे को लेकर कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने बैठक कर तैयारियों को 15 बिंदुओं में बांटा है। इस दौरान रैल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। शनिवार को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने बैठक लेकर तैयारियों को 15 बिंदुओं में बांटा है।

    बैठक में तय किया गया कि वाहन तीन किलोमीटर पहले रोक दिया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया रैली प्रमुख की जिम्मेदारी पुष्पराज पटेल व पंकज त्रिवेदी को, तीन किमी दूरी पर वाहन प्रमुख नीरज सिंह व उदय लोधी, मंच परिसर प्रमुख रामप्रकाश गुप्ता व जिला वाहन प्रमुख अखिलेश कुमार, प्रदर्शनी प्रमुख रेखा सरोज, पार्किंग की जिम्मेदारी सुमित द्विवेदी को सौंपी है।

    वहीं यातायात प्रमुख ओम मिश्रा, विशिष्ट गैलरी प्रमुख अभिषेक शुक्ला, भोजन प्रमुख की जिम्मेदारी सुधीर मिश्रा व आशीष तिवारी को दी गई है। कॉल सेन्टर की जिम्मेदारी अखिलेश कुमार के पास रहेगी।

    विधानसभा स्तर पर वाहनों की व्यवस्था की जिम्मेदारी जहानाबाद रेखा मिश्रा, बिंदकी सुनीता गुप्ता, सदर सुशीला मौर्या, अयाह शाह कुलदीप भदौरिया, हुसेनगंज शिवाकांत तिवारी व खागा की वाहन व्यवस्था विमलेश पांडेय की है।

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी का 26 जुलाई को मैनपुरी दौरा, स्टेडियम में करेंगे जनसभा; तैयारियां पूरी