Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी का 26 जुलाई को मैनपुरी दौरा, स्टेडियम में करेंगे जनसभा; तैयारियां पूरी

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 01:32 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 26 जुलाई को मैनपुरी दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ...और पढ़ें

    सीएम योगी के दौरे को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

    सीएम योगी के दौरे को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 26 जुलाई के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगरा रोड स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली संभावित जनसभा को देखते हुए मंच और हेलीपेड निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है।

    जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ 26 जुलाई को नगर के आगरा रोड पर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। गुरुवार को एएसपी नगर अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचे।

    यहां उन्होंने हेलीपेड, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर पालिका ने स्टेडियम परिसर और आसपास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान शुरू कराया है। इसके लिए 200 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

    कर्मचारी परिसर में उगी घास हटाने, सड़कों पर जमा गंदगी साफ करने और पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित बनाने में जुटे हैं। लोक निर्माण विभाग की टीम हेलीपेड निर्माण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगी है।

    प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करने के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण, विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और नई सौगात की घोषणा भी कर सकते हैं। प्रशासन सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है।

    यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी ने 13 दिन में गोरखपुर को दी 1753 करोड़ की विकास सौगात, रोड कनेक्टिविटी को मिली नई गति

    खबरें और भी