मुख्यमंत्री योगी ने 13 दिन में गोरखपुर को दी 1753 करोड़ की विकास सौगात, रोड कनेक्टिविटी को मिली नई गति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 दिनों में गोरखपुर को 1753 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं दीं, जिसमें फोरलेन सड़कें और पूर्वांचल का पहला सिक्सलेन फ्ल ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री ने 11 जुलाई को 758 करोड़, 23 को 995 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री योगी ने 13 दिन में 1753 करोड़ के प्रोजेक्ट दिए।
भटहट-बांसस्थान फोरलेन और सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण हुआ।
गोरखपुर में रोड कनेक्टिविटी को नई उपलब्धि मिली है।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 दिन में गोरखपुर को 1753 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं दीं। दो दौरों में सबसे पिछड़े इलाके में शामिल रहे भटहट क्षेत्र को बांसस्थान से जोड़ने वाले फोरलेन की सौगात दी तो पूर्वांचल के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर को जनता को समर्पित किया।
मुख्यमंत्री के हाथों 11 जुलाई को 758 करोड़ रुपये और 23 जुलाई को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। मुख्यमंत्री के दोनों दौरों के दौरान गोरखपुर ने रोड कनेक्टिविटी की नई उपलब्धि हासिल की है।
सीएम योगी अक्सर कहते हैं, कनेक्टिविटी जीवन सुगमता और व्यापार, दोनों को बढ़ाने के लिए जरूरी है। उनका यह कहना उनके कार्यों में दिखता भी है। 11 जुलाई को मुख्यमंत्री ने करीब 690 करोड़ रुपये की लागत से बनी 11.60 किमी लंबी फोरलेन सड़क भटहट-बांसस्थान का लोकार्पण किया था।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में साइबर अपराधियों का नया जाल, युवाओं के बैंक खाते बन रहे अवैध कमाई का जरिया
23 जुलाई को 429.49 करोड़ रुपये के खर्च से बने सिक्सलेन फ्लाईओवर और 278 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पैडलेगंज चौक से फिराक गोरखपुरी चौक तक बनी फोरलेन सड़क को जनता को समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने 11 जुलाई को जिन अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया था, उनमें से अधिकांश रोड कनेक्टिविटी की ही थीं।