फतेहपुर पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल- मेडिकल कॉलेज में बनेगा नर्सिंग कॉलेज, ढाई लाख लोगों को फायदा
फतेहपुर में सीएम योगी ने शनिवार को 127 करोड़ रुपये की 38 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें 26 सड़कें, 11 भवन और एक पुल शामिल हैं। इन कार्यों ...और पढ़ें

सीएम योगी ने 127 करोड़ की दी सौगात।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। सीएम ने शनिवार को 127 करोड़ से होने वाले 38 कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें पुलिस लाइन में 15.8 करोड़ से बनने वाला ट्रांजिट हॉस्टल और राजकीय मेडिकल कॉलेज में 9.64 करोड़ से बनने वाला नर्सिंग कॉलेज शामिल है।
यह दोनों कार्य करीब तीन वर्ष में पूरा करने का समय दिया गया है। जबकि शेष कार्यों को एक वर्ष में पूरा कराया जाएगा। शिलान्यास वाले कार्यों में 26 सड़कें, 11 भवन और एक पुल शामिल है। इनका सीधे तौर पर ढाई लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने डीएम आवास के पीछे अफसरों के लिए आठ आवास, राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरम्मत कार्य, पालिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जिला कारागार में 18 आवास, पुलिस लाइन में ट्रांजिट हास्टल, साइबर थाने में प्रशासनिक भवन, पशु जन्म नियंत्रण केंद्र, महना में पुस्तकालय भवन जैसे कार्य हैं।
18 लाख की लागत से बनेगा स्टेडियम
इसी तरह युवाओं के लिए शाखा में 18 लाख कीमत से स्टेडियम बनेंगे। सीएम ने 22 छोटी सड़कों के निर्माण और चार बड़ी सड़कों का चौड़ीकरण व सुदृणींकरण का भी शिलान्यास किया है। यह सड़कें वर्षों से लंबित थी। सरकंडी के रम्मा के डेरा में वर्षों से प्रतीक्षित पुल के लिए भी सीएम ने शिलान्यास किया है।
खबरें और भी
देखा जाए तो सर्वाधिक काम अयाह-शाह विधानसभा क्षेत्र के इस कार्यक्रम में शामिल किए गए हैं। सीएम ने अपने शिलान्यास में किसान, युवा, छात्र, व आम आदमी के साथ अफसरों को भी सुविधाएं दी है। इससे जनपद के विकास में चार चांद लग गये हैं।
बता दें कि पुलिस विभाग, जिला कारागार व जिला प्रशासन के आवासों को लेकर कई वर्षों से प्रयास चल रहे थे, लेकिन धनराशि स्वीकृत नहीं हो पा रही थी। नतीजा आवास कम होने से अफसरों को किराये के भवनों में भी रहना पड़ रहा था। अब यह समस्या दूर हो जाएगी।
डीएम आवास के पीछे प्रशासनिक अफसरों के लिए आठ आवासों का निर्माण- 10.74 करोड़
- राजकीय महाविद्यालय में मरम्मत कार्य होने के लिए आवंटित धनराशि- 4.98 करोड़
- पालीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण-7.07 करोड़
- पुलिस लाइन में ट्रांजिट हास्टल एस-12 एक टावर आधारित- 15.8 करोड़
- राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज व हॉस्टल निर्माण- 9.64 करोड़
- साइबर थाने में प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य- 3.35 करोड़
- एबीसी केंद्र ( पशु जन्म नियंत्रण कक्ष) का कार्य- 2.79 करोड़
- महना में पुस्तकालय कक्ष का निर्माण- 18 लाख
- साखा में स्टेडियम का निर्माण कार्य- 8.17 करोड़
सीएम ने 26 सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण का शिलान्यास किया है जिसमें सर्वाधिक सड़कें अयाह-शाह विधानसभा क्षेत्र की है। इसको लेकर क्षेत्र में स्थानीय विधायक के प्रयासों को सराहा जा रहा है।