'कांवड़ यात्रा में न लगे मुस्लिम अधिकारियों की ड्यूटी', सत्यम पंडित ने नया वीडियो जारी कर CM योगी से की मांग
हिंदूवादी कार्यकर्ता सत्यम पंडित का एक विवादित वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग की ह ...और पढ़ें
-1785123410616_m.webp)
हिंदू कार्यकर्ता सत्यम पंडित। वीडियो ग्रैब
HighLights
सत्यम पंडित ने कांवड़ यात्रा से मुस्लिम पुलिस हटाने की मांग की।
वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ से की गई यह विवादित मांग।
गाजियाबाद एसीपी नंदग्राम को हटाने की भी अप्रत्यक्ष मांग।
डिजिटल डेस्क, गाजियाबाद। हिंदूवादी कार्यकर्ता सत्यम पंडित का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सत्यम पंडित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक मांग करते सुनाई दे रहे हैं। उनकी मांग कि कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी करने वाले सभी मुस्लिम पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को कांवड़ मार्गों से हटाया जाए।
बता दें कि इससे पहले भी सत्यम पंडित के विवादित वीडियो सामने आ चुके हैं। अब यह ताजा विवादित वीडियो सामने आने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
तेजी वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में सत्यम पंडित कहते सुनाई दे रहे हैं कि हिंदुओं का सबसे पवित्र सावन माह शुरू हो गया है और इस पवित्र माह में कांवड़ यात्रा चलती है। उन्होंने सीएम योगी से मांग की है कि कांवड़ में ड्यूटी करने वाले सभी मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को कांवड़ वाले मार्गों से हटाया जाए।
उन्होंने कहा कि जब हज यात्रा में मुस्लिम किसी भी हिंदू आईपीएस को ड्यूटी करने के लिए पसंद नहीं करते तो हम भी इन्हें कांवड़ यात्रा में ड्यूटी नहीं करने देंगे।
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर अनोखा प्रदर्शन, दुल्हन की ड्रेस में पहुंची महिला ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा; वीडियो वायरल
इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद एसीपी नंदग्राम को हटाने की मांग की है। हालांकि, उन्होंने वीडियो में एसीपी का नाम नहीं लिया है।
मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पटेल मार्ग निवासी सत्यम पंडित पर जंतर-मंतर में सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने आए दो युवकों के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी दोनों युवकों के साथ मारपीट करता दिख रहा है। वीडियो को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। आरोपी सत्यम पंडित ने एक अन्य वीडियो डालकर कांवड़ यात्रा के दौरान एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद की ड्यूटी न लगाने की मांग की है।
आरोपी ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर अधिकारियों से मांग की है कि एसीपी नंदग्राम की जगह किसी अन्य अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाए। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमन यादव ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।
खबरें और भी
इस संबंध में डीसीपी सिटी धवल जायसवाल का कहना है कि युवकों से मारपीट का वीडियो जांच में दिल्ली का पाया गया है। इसलिए गाजियाबाद में इस मामले में कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। जबकि एसीपी नंदग्राम के संबंध में प्रसारित वीडियो की जांच कराकर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
मुस्लिम अधिकारियों पर सत्यम पंडित का नया वीडियो#Videoviral #kanwaryatra2026 #Satyampandit pic.twitter.com/jR6aElXhxP
— Kapil Kumar (@KapilKumar77025) July 27, 2026