विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर: विसर्जन के दौरान गंगा में डूबे पुष्पेंद्र का शव मिला, दूसरे किशोर की तलाश जारी

Published: Fri, 23 Oct 2026 05:13 PM (IST)

हुसैनगंज, फतेहपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा में डूबे पुष्पेंद्र का शव तीसरे दिन 25 किमी दूर समोपुर घाट पर मिला।

एसडीआरएफ और पीएसी गोताखोर अब भी दूसरे लापता किशोर गजराज की तलाश कर रहे हैं।

एसडीआरएफ और पीएसी गोताखोर अब भी दूसरे लापता किशोर गजराज की तलाश कर रहे हैं।

HighLights

  1. पुष्पेंद्र का शव 25 किमी दूर समोपुर घाट पर मिला।

  2. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा नदी में डूबे थे।

  3. दूसरे किशोर गजराज की तलाश अभी भी जारी है।

संवाद सूत्र, जागरण. हुसैनगंज (फतेहपुर)। मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार दोपहर नहाते समय गंगा नदी में डूबे पुष्पेंद्र का शव तीसरे दिन शुक्रवार को स्थानीय नाविकों ने 25 किमी. दूर हथगाम थाने के समोपुर घाट से ढूंढ निकाला।

अब एसडीआरएफ व पीएसी गोताखोर दूसरे किशोर की तलाश में असनी व डलमऊ की ओर खोजबीन कर रही है। बता दें कि हुसैनगंज थाने के आलमपुर नरही गांव में बुधवार दोपहर देवी मां प्रतिमा विसर्जन के दौरान 13 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र कल्लू पाल व 14 वर्षीय गजराज सिंह उर्फ गज्जू पुत्र पप्पू सेंगर गहरे बहाव में डूब गए थे। तबसे पीएसी गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ व स्थानीय नाविक दोनों किशोरों को ढूंढ रही थी।

यह भी पढ़ें- रायपुर में विसर्जन के दौरान टला बड़ा हादसा, 53 वर्षीय बनलता ने तालाब में कूदकर बचाई दो डूबते किशोरों की जान

शुक्रवार दोपहर सुबह से घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर हथगाम थाने के समोपुर घाट से स्थानीय नाविक ने पुष्पेंद्र का शव ढूंढ निकाला। खबर पाकर पहुंचे स्वजन ने दिवंगत की शिनाख्त की। इकलौते बेटे पुष्पेंद का शव देखकर मां साधना देवी, पिता व बहन आकांक्षा रो-रोकर बेहाल रहे।

इंस्पेक्टर आलोक पांडेय ने बताया कि गंगा नदी में डूबे पुष्पेंद्र का शव मिल गया है अब दूसरे लापता गजराज को ढूंढा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में विसर्जन के दौरान करंट से तीन मौतों में पांच बिजलीकर्मियों पर मुकदमा दर्ज, दो हिरासत में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।