फतेहपुर में शराब ठेका लूट मामले में इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी निलंबित, पुलिस महकमे में खलबली
बिंदकी पुलिस द्वारा शराब ठेका लूट को चोरी में दर्ज करने पर प्रयागराज परिक्षेत्र के आइजी ने जांच कराई। जांच में दोषी पाए जाने पर बिंदकी इंस्पेक्टर और ख ...और पढ़ें

HighLights
प्रयागराज परिक्षेत्र के आइजी ने जांच कराने के बाद की कार्रवाई, खलबली
8 जुलाई रात अरईपुर घेरवा में चौकीदार को हाथ-पैर बांध लूट हुई थी
एसपी बोले- चोरी की धारा को लूट में तरमीम करा कराई जा रही जांच
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। अरईपुर घेरवा गांव में देसी शराब ठेका के चौकीदार को बंधक बनाकर पांच लाख कीमत की शराब व बीयर के साथ 25 हजार नकदी की लूटपाट होने पर बिंदकी पुलिस ने चोरी की हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की इतिश्री कर ली। मामले को संज्ञान में लेकर प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार मिश्र ने एएसपी ज्ञानप्रकाश राय से जांच कराई। जांच में पाया गया कि लूट को चोरी में दर्ज किया गया। इस आरोप में बिंदकी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्र व व खजुहा चौकी प्रभारी अनुज कुमार को निलंबित कर दिया। कार्रवाई से पुलिस महकमा में खलबली मची रही।
बता दें कि बिंदकी के खजुहा निवासी सूर्यपाल यादव का अरईपुर घेरवा गांव के पास देसी शराब व बीयर का ठेका है। बीते 8 जुलाई 2026 को रात रखवाली कर रहे सेल्समैन अवधेश सिंह के पिता चौकीदार विजयपाल सिंह निवासी हूंसेपुर को बंधक बनाकर चार लुटेरों ने चद्दर से इनके हाथ-पैर बांधकर ठेका के पीछे फेंक दिया था और दीवार में सेंधमारी कर 25 हजार रुपये नकद, 101 पेटी देसी शराब व 10 पेटी बीयर लूट ले गये थे।
चौकीदार की आवाज सुनकर गश्त कर रही पीआरवी टीम ने चौकीदार के हाथ-पैर खोले थे। चौकीदार के पुत्र सेल्समैन अवधेश सिंह की तहरीर मिलने पर बिंदकी पुलिस ने अज्ञात में चोरी की हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। प्रयागराज परिक्षेत्र के आइजी अजय कुमार मिश्र ने मामला संज्ञान में लेकर हल्की धारा में मुकदमा दर्ज करने के आरोप में बिंदकी इंस्पेक्टर व खजुहा चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। उधर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि चोरी की धारा को लूट में तरमीम कर घटना की जांच कराई जा रही है।
चौकीदार व सेल्समैन की पूछताछ, स्टाक का कराया मिलान
कोतवाली के अरईपुर घेरवा गांव में देसी शराब व बीयर ठेके में गुरुवार की रात लूट की घटना की जांच में एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने एक घंटे तक चौकीदार व सेल्समैन पिता-पुत्र से अलग-अलग पूछताछ की। इस दौरान दोनों पुलिस के कई सवालों का जवाब सही नहीं दे पाए। उधर पुलिस ने शराब ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे के मेमोरी कार्ड को कब्जे लिया है।
एएसपी ठेके के चौकीदार विजयपाल से घटना को लेकर दस मिनट तब एकांत में बात की। स्टाक की जांच में पुलिस का कहना है कि घटना के बाद और पहले के स्टाक में ज्यादा अंतर नहीं पाया गया है। जितनी भारी मात्रा में शराब की पेटियां ले जाने की बात सेल्समैन ने बताई है, वह कोई बाइक से नहीं ले जा सकता है। इसके लिए चार पहिया वाहन का उपयोग हुआ होगा। सीसीटीवी में जो मेमोरी कार्ड लगा है वह खुल नहीं पाया है। सीसीटीवी कैमरा खुलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच और आगे बढ़ाएगी।
खबरें और भी
चार हजार की नकदी गुल्लक में क्यों छोड़ी, नहीं मिल रहा इसका उत्तर
पुलिस की जांच में यह प्रकाश में आया है कि लुटेरों ने शराब ठेके में जिस गुल्लक से 25 हजार रुपये की नकदी लूटी है, उससे चार हजार रुपये नहीं ले गए हैं। ठेकेदार एसपी यादव के पुत्र शैलेंद्र ने बताया कि देसी शराब व बीयर नकब काटकर लुटेरे ले गए हैं।