Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तांत्रिक ने महिला के 3 भाइयों को सिंगापुर भेजने का झांसा देकर हड़पे ₹4 लाख, पैसे वापस मांगने पर खुद भाग गया विदेश

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 01:35 PM (IST)

    फतेहपुर में दो अलग-अलग धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। एक तांत्रिक ने हरियाणा की महिला के तीन भाइयों को सिंगापुर भेजने का झांसा देकर चार लाख रुपये ठग ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. तांत्रिक ने सिंगापुर भेजने का झांसा देकर चार लाख ठगे।

    2. महिला के तीन भाइयों को विदेश भेजने का वादा किया।

    3. पैसे वापस मांगने पर आरोपी भाग गया विदेश

    संवाद सहयोगी, जागरण फतेहपुर। झाड़फूंक करने वाले तांत्रिक ने हरियाणा से बुआ के यहां घूमने आई एक महिला के तीन भाइयों को विदेश सिंगापुर भेजने का झांसा देकर चार लाख रुपये हड़प लिए। महिला ने रुपये वापस मांगे तो वह विदेश भाग गया। उधर दूसरी घटना में ठगों ने विदेश से खाते में रकम भेजने का झांसा देकर 1.70 लाख की ठगी कर ली। दोनों पीड़ितों ने संबंधित थाने में धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

    हरियाणा प्रांत के करनाल जिले के 32 सेक्टर थानांतर्गत फूसगढ़ निवासी उमा देवी ने बताया कि खागा कोतवाली के सिठियानी गांव में उनकी बुआ रहती हैं। बुआ के पड़ोस में रामशरण, झाड़फूंक करता है। वर्ष 2022 में महिला की रामशरण से मुलाकात हुई।

    जिसमें रामशरण ने उनके तीन भाइयों को विदेश भेजने का झांसा देते हुए धीरे-धीर करके चार लाख रुपये की रकम ले ली। दबाव बनाने पर उसने सिंगापुर का फर्जी वीजा बना कर दे दिया। रकम वापस मांगने पर आरोपित 2025 में विदेश भाग गया।

    कुछ दिन पहले ही वह लौट कर गांव आया है। रुपये मांगने पर अब वह महिला को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
    किशुनपुर थाने के महेशपुर मठेठा गांव निवासी राम सिंह ने बताया कि आठ दिसंबर को उनके मोबाइल पर फेसबुक मैसेंजर से दोस्त नीरज पाल निवासी संग्रामपुर जो सऊदी अरब में रहता है, उसकी आईडी से चैटिंग हुई।

    नीरज ने कहा कि उसके पास कुछ रुपये हैं जो वह उसको ट्रांसफर कर रहा है। जरूरत होने पर वापस मांग लेगा। छह लाख रुपये जमा की रसीद मैसेंजर में भेजने के थोड़ी देर बाद ही नीरज ने कंपनी में छुट्टी लगाने की बात कही। थोड़ी देर बाद नीरज ने लिखकर संदेश भेजा कि जिस एजेंट से वीजा लेकर वह आया था, उसे एक लाख रुपये देना है।

    खबरें और भी

    रुपये न दिए तो जेल हो जाएगी। राम सिंह ने विश्वास करके एक लाख की रकम नीरज पाल द्वारा बताए गए एजेंट के नंबर पर भेज दिए। एजेंट ने वीजा रिनुवल कराने के लिए 70 हजार मांगे तो उसने दोस्तों संदीप कुमार व राजकमल से मांग कर रकम भेजी।

    दूसरे दिन जब छह लाख रुपये खाते में नहीं जमा हुए तब उसे ठगी का पता चला। किशुनपुर एसओ सत्यदेव गौतम व खागा कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- शादी की खुशियां मातम में बदलीं... डंपर की टक्कर से पंचायत सहायक की मौत, 25 फरवरी को होनी थी शादी