Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर में चोरी के आरोपी हिस्ट्रीशीटर का शव बरामद, हत्या की आशंका पर जांच शुरू

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 03:43 PM (IST)

    फतेहपुर में चोरी के आरोपित हिस्ट्रीशीटर राम प्रकाश गुप्ता का शव कच्चे रास्ते पर मिला, जिसके सिर पर चोट के निशान थे। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. चोरी के आरोपित हिस्ट्रीशीटर का शव फतेहपुर में मिला।

    2. शव के सिर पर चोट के निशान, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया।

    3. मौके से शराब की बोतल और चार गिलास बरामद, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। चोरी और नकबजनी के आरोपित का शव गुरुवार की सुबह अस्ती जाने वाले कच्चे रास्ते में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।

    शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं शराब की खाली बोतल, चार प्लास्टिक के गिलास, नमकीन के पैकेट और उसका मोबाइल बरामद हुआ है।

    स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने का मामला पुलिस मानकर चल रही है। एक साथ चार गिलास मिलने को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

    शहर के राधानगर थाने के निवासी राम प्रकाश गुप्ता पर चोरी और नकबजनी के कई मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस ने चोरी के आरोप में उसे पकड़ कर जेल भी भेजा था। 10 अप्रैल 2026 को वह जमानत पर बाहर आया था। पुलिस का कहना है कि आरोपित शराब का लती था और चोरियां करता था।

    वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कहीं रात में चोरी की घटना को अंजाम देने के चलते कई साथी आए होंगे। किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया हो और मारपीट में राम प्रकाश की जान चली गई तो साथी छोड़कर भाग निकले। क्योंकि शराब के नशे में कच्चे रास्ते में गिरना और सिर फट जाने की घटना संभव नहीं है।

    सदर कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि दिवंगत के ऊपर कई चोरी के मुकदमें दर्ज है। वह राधानगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। स्वजन की तरफ से तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में शिक्षिका की मौत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, ससुराल वाले नामजद

    खबरें और भी