विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP के फतेहपुर में खराब मोबाइल नेटवर्क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, इंजीनियर को टावर में बांधा, देखें Viral Video

Published: Fri, 11 Sep 2026 03:29 PM (IST)

फतेहपुर के बिंदकी में खराब मोबाइल नेटवर्क से परेशान ग्रामीणों ने एक निजी कंपनी के इंजीनियर को टावर से बांध ...और पढ़ें

HighLights

  1. खराब मोबाइल नेटवर्क से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

  2. फतेहपुर के बिंदकी में इंजीनियर को टावर से बांधा गया

  3. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

संवाद सहयोगी, बिंदकी (फतेहपुर)। निजी कंपनी के मोबाइल नेटवर्क से परेशान ग्रामीणों ने इंजीनियर को रस्सी से टावर में बांध दिया। इसके बाद उससे उच्चाधिकारियों को बुलाने को कहा। किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रचलित होने के बाद पुलिस पहुंची। हालांकि तब तक ग्रामीणों ने इंजीनियर को छोड़ दिया था। पुलिस कार्रवाई के लिए इंजीनियर से तहरीर देने को कहती रही लेकिन उन्होंने कहा कि ग्रामीण परेशान हैं, उन पर उसे कोई कार्रवाई नहीं करानी है।

बिंदकी कोतवाली के हरदौली गांव में एक निजी मोबाइल कंपनी का टावर लगा है। इसके बाद भी गांव में इंटरनेट के अलावा नेटवर्क की समस्या खत्म नहीं हुई है। इससे पूरा गांव परेशान हैं। गुरुवार को कंपनी का इंजीनियर शाम करीब पांच बजे गांव पहुंचा। ग्रामीण एकत्र हो गए और इंजीनियर से नेटवर्क न आने की शिकायत करने लगे।

इंजीनियर ने बताया कि यह समस्या उससे ठीक नहीं होगी। इस पर पास खड़े कुछ युवकों ने इंजीनियर को टावर में रस्सी से बांध दिया। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों को वीडियो भेज कर खोल दिया। कहा कि यह वीडियो देखकर कंपनी के अधिकारी आ जाएंगे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाया और वीडियो को इंटरनेट में प्रचलित कर दिया।

कोतवाली प्रभारी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो प्रचलित होने पर पुलिस मौके पर गई थी। वहीं, इंटरनेट मीडिया पर फतेहपुर पुलिस ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि थाना बिंदकी पुलिस ने सूचना के आधार पर शिकायत दर्ज कर 3 आरोपितों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में बैंक कामगाज पूरी तरह से ठप, 5 दिवसीय कार्य दिवस को लेकर कर्मचारियों ने की हड़ताल

यह भी पढ़ें- कानपुर में अधिवक्ताओं का बड़ा ऐलान, राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार, रजिस्ट्री दफ्तर में बंद कराया काम