Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अनोखी लव स्टोरी! मैं तो किशोर प्रेमी संग ही रहूंगी... पत्नी के लव ड्रामा से तंग आकर पति खुद लेकर पहुंचा बिंदकी कोतवाली

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 11:26 PM (IST)

    फतेहपुर में एक शादीशुदा महिला को किशोर प्रेमी से प्यार हो गया, जिसके बाद वह पति को छोड़कर उसके साथ रहने लगी। पति उसे बिंदकी कोतवाली ले आया क्योंकि महि ...और पढ़ें

    एआई जनरेटेड है।

    एआई जनरेटेड है।

    HighLights

    1. शादीशुदा महिला को किशोर प्रेमी से हुआ प्यार।

    2. पति ने पत्नी को किशोर प्रेमी के लिए कोतवाली पहुंचाया।

    3. महिला पति के साथ रहने को तैयार नहीं।

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली से प्यार और जिद का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला का एक किशोर पर दिल आ गया। पत्नी की इस हरकत से तंग आकर पति उसे लेकर थाने पहुंच गया। 

    गोरखपुर काम की तलाश में गए किशोर पर महिला का दिल आ गया। महिला अपने किशोर प्रेमी के पास जाने को निकली तो स्वजन ने पकड़ लिया। महिला स्वजन के साथ जाने को तैयार नहीं है। इस पर पति, महिला को कोतवाली बिंदकी उसके किशोर प्रेमी की तलाश में लेकर आ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    बिंदकी के एक गांव का रहने वाले किशोर काम की तलाश में गोरखपुर गया। वहां थाना व कस्बा तिवारीपुर में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। पास में ही रहने वाले एक महिला किशोर से प्यार करने लगी। महिला ने घर से जेवरात व 50 हजार रुपये की नकदी ली और किशोर के साथ फरार हो गई।

    करीब दो माह तक बाहर रहने के बाद महिला मायके पहुंची। यहां पर मायके व सुसराल पक्ष के बीच पंचायत हुई। महिला फिर से पति के साथ रहने के लिए फिर ससुराल चली गई। इसके बाद 19 जुलाई दोपहर महिला घर से फिर किशोर प्रेमी के साथ रहने के लिए निकल गई।

    खबरें और भी

    जानकारी होने पर ससुराल वालों ने महिला को गोरखपुर में ही पकड़ लिया। महिला ने पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। इस पर पति महिला को लेकर कोतवाली बिंदकी आया। यहां पर घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि महिला को उसके ससुराल वाले लेकर आए हैं। जांच कराई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- IIT JEE Topper: जुड़वा भाई का न छूटे साथ, टॉप-32 रैंकर ने IIT बांबे छोड़ कानपुर में लिया दाखिला