सरेराह युवती को घसीटकर बाइक पर बैठाने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
फ़तेहपुर में एक युवक को चलती राह पर युवती का हाथ पकड़कर जबरन बाइक पर बिठाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक।
HighLights
कई संगठनों ने पुलिस को कार्रवाई करने की दी थी चेतावनी
24 घंटे के अंदर पुलिस ने छापेमारी कर युवक को पकड़ा
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। राह चलती युवती का हाथ पकड़कर बाइक में जबरिया बिठाने का एक वीडियो बीते दिन सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो देखकर हिंदूवादी संगठनों ने कड़ा एतराज जताया था। धमकी दी थी कि पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर मामले को लेकर कार्रवाई करे। अन्यथा की स्थिति में जिले का माहौल खराब होगा तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
आबूनगर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड के ऊपर धर्म विशेष के युवक ने घटना को बीते दिन अंजाम दिया। बाइक से बीचोबीच में खड़ा युवक युवती का हाथ पकड़कर उसे जबरिया बाइक में बिठाने का प्रयास कर रहा है। युवती बाइक सवार के कृत्य का पुरजोर विरोध कर रही है। खास बात यह रही कि लोग प्रकरण का वीडियो बनाते रहे, लेकिन लड़की को बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया।
वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही जिले का माहौल गर्म हो गया। हरकत में आई पुलिस ने रात में ही युवक की पहचान की और छापेमारी करके उसे पकड़ लिया।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपित युवक अमन सैय्यद उर्फ जार्डन पुत्र हनीफ निवासी खेलदार मुहल्ला है। एसआइ गुलाब चंद्र की तहरीर पर आरोपित युवक पर सरेराह युवती को खींचने, गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा सदर कोतवाली में दर्ज किया गया है।