Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gen Alpha Protest: यूपी में कॉलेज पर प्रदर्शन में शामिल थे 80 बाहरी लोग, अगुवा छात्र ने इंस्टाग्राम पर मांगा समर्थन

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 11:09 AM (GMT+05:30)

    फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में जेन-अल्फा छात्रों के प्रदर्शन में बाहरी लोगों की संलिप्तता पर पुलिस जांच कर रही है। ...और पढ़ें

    Gen Alpha Protest।

    Gen Alpha Protest।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। Gen Alpha Protest | Gen Z Protest | जंतर-मंतर पर जेन-जी जेनरेशन की तरह सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन कर अपनी मांगें चार घंटे में मनवाने वाले अल्फा जेनरेशन के चार छात्रों व दो छात्राओं के मददगारों की तलाश में पुलिस व प्रशासन जुट गया है।

    प्रदर्शन के दौरान के वीडियो से एक-एक चेहरे का की पहचान की जा रही है। अब तक 80 ऐसे चेहरों की पहचान हुई, जो स्कूल के विद्यार्थी या शिक्षक नहीं हैं, फिर वह इस प्रदर्शन में मौजूद रहे। हलांकि इसमें से बड़ी संख्या में स्कूल के आस-पास रहने वाले अभिभावक व दुकानदारों के चेहरे सामने आए हैं।

    बताते है कि कुछ संदिग्ध मिले चेहरों पर पुलिस तहकीकात कर रही है। उधर प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले छात्र अंकुर कुमार ने इंस्टाग्राम में एक आईडी बनाकर समर्थन मांगा है।

    प्रदर्शन में शामिल प्रत्येक छात्र-छात्रा से जुड़ने की अपील की है, जिसमें 74 लोग जुड़ चुके हैं। छात्र ने यह भी कहा कि जानकारी इसी माध्यम से दी जाएगी।

    हर बिंदु पर की जा रही जांच-पुलिस

    पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि स्कूल में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन गलत नहीं है, लेकिन अगर कोई भी व्यक्ति छात्रों का राजनीति इस्तेमाल कर रहा है तो गलत है। इसके लिए हर बिंदु से जांच की जा रही, पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

    30FTH_28_30072026_312

    प्रदर्शन के वीडियो खंगाले गये हैं, उन्हीं से एक-एक छात्र व बाहरी व्यक्ति की पहचान की जा रही है। शासन में उच्चाधिकारियों को भी पूरे प्रकरण की ब्रीफिंग दी गई है।

    उधर गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार की अगुवाई में स्कूल के खेल मैदान में जेसीबी लगाकर गंदगी साफ की गयी। वहीं प्रधानाचार्य लाल बहादुर सिंह की देखरेख में दो वाटर कूलर व 20 पंखें और टंगवाए गये हैं। स्कूल खोला गया हैं छात्र-छात्राएं पहुंची।

    खबरें और भी

    28FTH_81_28072026_312.JPG-1785343656714

    पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी

    आंदोलन के लिए प्रबंधतंत्र के एक धड़े के माध्यम से छात्रों को आगे कर माहौल बिगाड़ने की भी बात कही जा रही है। फिलहाल जांच के बाद पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। डीआइओएस राकेश कुमार ने बताया कि जांच में सब सामने आ जाएगा।

    29FTH_70_29072026_312.JPG-1785343626331

    स्कूल में मूलभूत सुविधा की कमी नहीं रहे इसके लिए प्रबंधतंत्र को निर्देश दिए गये हैं, हर पल होने वाले काम की निगरानी भी कराई जा रही है। विद्यालय के पास विकास शुल्क फंड में नौ लाख की पूंजी हैं, जिससे उपरोक्त कार्य कराए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में Zen G आंदोलन में ही फतेहपुर छात्र ने बना लिया था Alpha आंदोलन का प्लान, साथ मिला तो दिखा दी ताकत