Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर में जमींदार की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, बाग में मिला शव

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 09:25 PM (IST)

    फतेहपुर में 68 वर्षीय जमींदार जयराज मानसिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार शाम वह अपने मैनेजर अंकित के साथ बाग गए थे, जहां सरसों के खेत में उनका ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. फतेहपुर में 68 वर्षीय जमींदार जयराज मानसिंह की हत्या

    2. मैनेजर के साथ बाग गए थे, शव खेत में मिला

    3. 250 करोड़ की जमीन विवाद हत्या का कारण

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। मैनेजर के संग बाग गए जमींदार परिवार के वृद्ध 68 वर्षीय जयराज मानसिंह बुधवार की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सरेआम हत्या होने से जिले भर में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी, एडिशनल एसपी मय फोर्स के पहुंचे। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि युवक के साथ गए वृद्ध का शव मिला है। घटना को लेकर जांच की जा रही अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। एसपी ने राजफाश के लिए इंटेलीजेंस, एसओजी और सार्विलांस और कोतवाली समेत चार टीमें लगाई हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस मान रही है कि वृद्ध का गला 70 प्रतिशत तक कटा हुआ है।


    सदर कोतवाली के बुलेट चौराहा के पास सिविल लाइन मोहल्ले में रहने वाले जयराज मानसिंह के पास जमीनाें के मालिक हैं। मानसिंह परिवार जमीनों के लिए जिले में जाना जाता है। वह मानसिंह पेशे से वकील थे। दिनभर कचहरी में बार काउंसलिंग को लेकर दिनभर समय दिया और बाद वह घर पहुंचे। स्वजन की मानें तो साढ़े चार बजे वह मैनेजर अंकित के साथ वह बाग जाने की बात कह कर निकले थे। एक घंटे बाद मैनेजर ने शव सरसों के खेत में पड़े होने की सूचना परिवार को दी। किसी नौकर ने हत्या की सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो पल भर में भारी पुलिस मौके पर पहुंच गया।

    पुलिस ने मौके से मैनेजर अंकित को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ के लिए कोतवाली भेज दिया। मर्च्युरी हाउस में जुटे अधिवक्ताओं और लोगों में चर्चा रही कि 250 करोड़ की प्रापर्टी वाली बाग और लेनदेन का प्रमुख विवाद है। जहां पर हत्या की गई है उस प्लाट में प्लाटिंग भी हो रही है। झल्लाए स्वजन ने मीडिया को गेट आउट कहकर गुस्सा उतारा। पूरे समय मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहीं दिवंगत की पत्नी शहनाज मानसिंह को तहरीर देने के लिए कोतवाली बुलाया गया है।