Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Instagram पर हुई दोस्ती, पड़ोसी गांव के युवक संग लिव-इन में रहने लगी शादीशुदा महिला; फिर उठाया खौफनाक कदम

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 04:09 PM (IST)

    फतेहपुर में एक शादीशुदा महिला ने डेढ़ माह से प्रेमी के साथ लिव-इन में रहते हुए जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद महिला न ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. फतेहपुर में महिला ने प्रेमी के साथ लिव-इन में रहते जहर खाया।

    2. इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद पति से अलग होकर रह रही थी।

    3. पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया, मामले की जांच शुरू।

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। डेढ़ माह से पड़ोसी गांव के प्रेमी के साथ रह रही 23 वर्षीय महिला खुशबू मोदनवाल ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

    थाना सुल्तानपुर घोष के अल्लीपुर बहेरा गांव की रहने वाली महिला के शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। महिला का पति से विवाद हो गया। इस पर वह डेढ़ वर्ष से तीन वर्षीय पुत्री के साथ मायके में आकर रहने लगी। इस दौरान महिला का इंस्टाग्राम के जरिए पड़ोसी गांव बरियारपुर निवासी अंकित पटेल से आठ माह पूर्व संपर्क हुआ। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और महिला पुत्री को डेढ़ माह पूर्व मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ कल्यानपुर थाने के मुरादीपुर गांव में किराए का कमरा लेकर रहने लगी।

    महिला ने सोमवार की शाम आठ बजे जहर खा लिया। महिला को प्रेमी इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गया। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद रात में ही प्रेमी महिला को वापस कमरे ले आया।

    बताते हैं मंगलवार को सुबह फिर महिला की हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए पीएचसी गोपालगंज ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची है।

    थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की जहर खाने से मौत हुई है। प्रेमी को हिरासत में लिया गया है।

    खबरें और भी