Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OBC आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का बढ़ा सियासी कद, कैबिनेट मंत्री का मिला दर्जा

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 03:51 PM (GMT+05:30)

    पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, जो राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष हैं, को गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। ...और पढ़ें

    OBC आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का बढ़ा सियासी कद।

    OBC आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का बढ़ा सियासी कद।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। जिले की पूर्व सांसद और मोदी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री रहीं साध्वी निरंजन ज्योति मौजूदा समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष हैं।

    गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया हैं। कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने की सूचना मिलते ही जिले में उनके समर्थकों और भाजपा में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

    भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा मीडिया प्रभारी प्रवीन सिंह, पीए राजेन्द्र निषाद, शिव प्रताप सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने खुशी का इजहार किया है।

    कहाकि निष्ठा और लगन के साथ राजनीतिक दायित्व निभाने वाली पूर्व मंत्री को कैबिनेट मंत्री का दर्जा गृह मंत्रालय ने दिया है। आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहाकि सेवा के अवसर को वह कभी नहीं भूल पाती हैं।

    राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाकर सरकार ने पिछड़े वर्ग के लोगों मैं एक अच्छा संदेश दिया था अब उन्हें भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर और प्रोत्साहित करने का काम किया है।

    यह भी पढ़ें- यूपी बीजेपी ने की 11 जिलाध्यक्षों की घोषणा; ब्राह्मण, मौर्य और पासी चेहरों पर जताया भरोसा