Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर में दारोगा भर्ती की दौड़ में गश खाकर गिरे 6 अभ्यर्थी, चार जिला अस्पताल रेफर

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 11:59 AM (IST)

    फतेहपुर में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ के दौरान छह अभ्यर्थी गश खाकर गिर पड़े। ...और पढ़ें

    यूपी दारोगा भर्ती की दौड़ में गश खाकर गिरे 6 अभ्यर्थी।

    यूपी दारोगा भर्ती की दौड़ में गश खाकर गिरे 6 अभ्यर्थी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। 12वीं वाहिनी पीएसी परिसर में सोमवार को सुबह पुलिस उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) भर्ती-2025 के शारीरिक दक्षता को 549 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई जिसमें छह अभ्यर्थी गश खाकर गिर पड़े। चार को पुलिस प्रशासन ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

    सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शरीर में पानी के कमी से चक्कर आकर गिरे थे, उपचार के बाद सभी ठीक हैं। गश खाकर गिरने वालों में प्रयागराज, अमेठी व हमीरपुर के अभ्यर्थी शामिल हैं। जबकि दो अभ्यर्थी गिरने के बाद जैसे ही मैदान के बाहर आए ग्लूकोजयुक्त पानी पीने के बाद ठीक हो गये और वहीं से अपने घर चले गये।

    12 वीं पीएसी परिसर में सुबह छह बजे से नौ बजे तक 549 अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा हुई। जिसमें 105 महिला अभ्यर्थी भी शामिल रहीं। पुरुष अभ्यर्थियों ने 28 मिनट में 4,800 मीटर की दौड़ लगाई जबकि महिला अभ्यर्थियों ने 16 मिनट में 2,400 मीटर की दौड़ लगाई।

    दौड़ के दौरान छह अभ्यर्थी गश खाकर गिर पड़े। जिन्हें पुलिस प्रशासन ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। दो अभ्यर्थी प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से चले गये जबकि चार अभ्यर्थियों को भर्ती कर लिया गया। सोमवार को 565 अभ्यर्थियों को दौड़ में शामिल होना था लेकिन किन्हीं कारणवश 16 अभ्यर्थी गैरहाजिर थे।

    खबरें और भी

    गैरहाजिर अभ्यर्थियों की एक जलाई को शारीरिक दक्षता की परीक्षा कराई जाएगी। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शरीर में पानी की कमी होने से बेहोश हुए प्रयागराज जिले के बहरिया थाने के बहरिया गांव निवासी प्रांशू, अमेठी जिले के फुरसतगंज थाने के जमालपुर निवासी अभिषेक मौर्य, प्रयागराज जिले के मांडा थाने के ढीघियाकला निवासी सतेंद्र पांडेय व हमीरपुर के राठ थाने के कैथी गांव निवासी सत्यप्रकाश का उपचार किया गया है जो अब ठीक हैं।

    एसपी के पीआरओ उमेश कुमार ने बताया कि कुल 1,166 अभ्यर्थियों में पहले दिन 565 की जगह 549 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए। कुछ अभ्यर्थियों को चक्कर आ गया तो उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।

    जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि गर्मी में शरीर में पानी की कमी हो जाने से एवं किडनी में दबाव पड़ने से बेहोशी की समस्या आ गई थी लेकिन इलाज बाद सभी अभ्यर्थी ठीक हैं।

    यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ के दारोगा का घृणित करतूत : शादी का झांसा देकर युवती से यौन संबंध बनाया, मुकदमा दर्ज कर किया गया निलंबित