फतेहपुर में भीषण तूफान का कहर, 8 लोगों की मौत, कई घायल, कहीं टिन शेड, पेड़ तो कहीं ढह गई दीवार
फतेहपुर में बुधवार शाम आए तेज तूफान और आंधी से भारी नुकसान हुआ। टिन शेड, दीवार, पेड़ और छत गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

फतेहपुर में तेज आंधी की वजह से उड़ते टीन शेड। जागरण
HighLights
तेज आंधी से फतेहपुर में भारी नुकसान हुआ
टिन शेड, दीवार गिरने से दो की मौत
बिजली आपूर्ति बाधित, फसलों को भी क्षति
जागरण संवाददाता, खागा (फतेहपुर)। फतेहपुर में बुधवार शाम चार बजे करीब आए तेज तूफान से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। आंधी की वजह से टीन शेड, पेड और दीवार गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मोत हो गई जबकि कई घायल हो गए।
तेज तूफान में हथगाम थाने के कासिमपुर कटरा गांव में ननिहाल आए 15 वर्षीय ऋतिक पुत्र राजबहादुर निवासी डोढ़ावर, थाना गाजीपुर के ऊपर टिन शेड गिर गया। जिसमें उक्त किशोर की दबने से मौत हो गई। चल्थरा गांव निवासी स्व. अहमद अली की पत्नी 65 वर्षीय उमैरा बेगम छत से उतरते समय नीचे गिर गईं। जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

थरियांव कस्बे में अपनी दुकान के छप्पर को उड़ने से बचाता युवक। जागरण
खागा कोतवाली के बसंता का पुरवा मजरे संवत गांव में तेज तूफान से सुमेर पाल का निर्माणाधीन भवन गिर गया। छत पर गेहूं समेट रही सुमेर पाल की 16 वर्षीय पुत्री ननकी देवी की मलबे में दबने से मौत हो गई। सुल्तानपुर घोष थाने के अब्दुलगनीपुर मजरे सेमौरी गांव में 40 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी रमेशचंद्र के ऊपर आम का पेड़ गिर गया। जिसमें उक्त महिला की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के मंडवा गांव में 80 वर्षीय अब्दुल जलील की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। हथगाम थाने के मनमोहनपुर गांव निवासी 65 वर्षीय वासुदेव के ऊपर जंगल से लौटते समय आम की डाल गिर गई। जिला अस्पताल ले जाते समय वरिष्ठजन की मौत हो गई।
खबरें और भी
हुसेनगंज थाने के बम्हरौली गांव में तूफान से दुर्योधन का घर गिर गया। जिसके नीचे दबकर शिवांश पुत्र यशराज निवासी खैराहा असोथर, सियाकली पत्नी दुर्योधन, कल्पना देवी पत्नी धीरज कुमार, श्रीदेवी पत्नी यशराज निवासी खैराहा व अनारकली पत्नी चंद्रपाल निवासी निवासी पांभीपुर खागा घायल हो गए। अस्पताल में शियाकली को चिकित्सीय टीम ने मृत घोषित कर दिया।
इधर, हथगाम थाने के बजरहा अमीरगंज का पुरवा मजरे पट्टीशाह गांव निवासी 61 वर्षीय बतासा देवी पत्नी घूरे, महुआ के पेड़ की डाल गिरने से घायल हो गईं। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।