फतेहपुर में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत
एम्स दरियापुर से लौट रहे दो बाइक सवार युवक रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही और इलाज के दौरान मौत हो गई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्म तस्वीर
HighLights
एम्स से लौटते समय बाइक डिवाइडर से टकराई।
रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा।
दो युवकों की मौके पर और इलाज के दौरान मौत।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। दरियापुर स्थित एम्स अस्पताल में दवा लेकर बाइक से वापस जा रहे बाइक सवार दो युवक भदोखर थाने के जमालपुर नानकारी के समीप डिवाइडर से बाइक टकराकर करीब दस फीट ऊपर उछलकर सड़क पर सिर के बल जा गिरे। जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई।
फतेहपुर जनपद के हथगाम थाने के मऊपारा निवासी उत्तम सिंह शुक्रवार की सुबह पूरे काशी का पुरवा निवासी अपने साथी रवि यादव के साथ बाइक से इलाज कराने दरियापुर स्थित एम्स अस्पताल आए थे। इलाज के बाद दोपहर तीन बजे दोनों घर लौट रहे थे।
रवि यादव की इलाज के दौरान मौत
तभी रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग पर भदोखर थाने के जमालपुर नानकारी गांव के पास बाइक की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क के बीच डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक उत्तम सिंह बाइक से करीब 10 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, रवि यादव भी उछलकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी जान चली गई।
भदोखर थाना प्रभारी राकेश आनंद ने बताया कि दिवंगत फतेहपुर के मूल निवासी थे, पोस्टमार्टम बाद शवों को स्वजन के सिपुर्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- कानपुर, फतेहपुर और गाजियाबाद को बड़ी सौगात, यूपी में खुलेंगी तीन नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी; लेटर जारी