विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: पत्नी से झगड़ा कर बिजली के टावर पर चढ़ा युवक, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव; घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Published: Wed, 24 Jul 2024 07:39 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक शख्स का पत्नी से मायके जाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के ...और पढ़ें

किशुनपुर थाने के इटरौरा स्थित बिजली टावर पर चढ़े दंपती। स्रोत इंटरनेट मीडिया
किशुनपुर थाने के इटरौरा स्थित बिजली टावर पर चढ़े दंपती। स्रोत इंटरनेट मीडिया

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। ससुराल में किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद होने के बाद युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। इंसुलेटर पर बैठे युवक को नीचे उतारने के लिए काफी ऊपर तक पत्नी भी टावर पर चढ़ गई। मंगलवार शाम छह बजे खंभे पर चढ़ा युवक अधिकारियों के काफी मान-मनौवल के बाद देर रात करीब 11:15 बजे नीचे उतरा।

किशुनपुर क्षेत्र का रहने वाला पप्पू निषाद मंगलवार को अपनी ससुराल आया, जहां पत्नी से मायके जाने की बात पर झगड़ा हो गया। शाम छह बजे पप्पू बाहर निकल गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने पत्नी को बताया कि उसका पति इटरौरा गांव के पास से होकर गुजरी हाईवोल्टेज लाइन के टावर पर चढ़ रहा है।

आपूर्ति बंद करने के बाद युवक को उतारा गया

रात आठ बजे तक एडीएम वित्त एवं राजस्व अविनाश त्रिपाठी अधिकारियों के साथ दमकल की टीम लेकर वहां पहुंच गए। खंभे पर हाईवोल्टेज करंट होने के कारण दमकल कर्मियों ने भी ऊंचाई पर चढ़ने से हाथ खड़े कर दिए। बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पावर ग्रिड से आपूर्ति बंद कराने के बाद युवक को उतार लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: एक्शन में आए IPS उदयशंकर सिंह, 17 उपनिरीक्षकों का किया तबादला; फेरबदल से पुलिस महकमे में खलबली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।