फिरोजाबाद में पिता ने गोद ली बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी अलीगढ़ से गिरफ्तार
फिरोजाबाद के लाइनपार क्षेत्र में एक पिता ने अपनी आठ वर्षीय गोद ली बेटी से दुष्कर्म किया। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति शाहिद के खिलाफ प्राथमिकी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
फिरोजाबाद में पिता ने गोद ली बेटी से दुष्कर्म किया
मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
आरोपी पिता अलीगढ़ से गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। लाइनपार क्षेत्र में गोद ली आठ वर्ष की बालिका से पिता ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया। मां ने रविवार को पति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपित को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
बालिका की मां ने रविवार को दर्ज कराई प्राथमिकी
बालिका की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहकर गुजारा कर रही है। उस पर कोई बेटी नहीं थी। बेटी के हाथ पीले करने का अरमान पूरा करने के लिए उसने आठ वर्ष पूर्व अपने भाई की एक दिन बेटी को गोद लिया था। जिसको काफी प्यार से पाल रही थी। आठ दिन पूर्व बेटी घर पर अकेली थी। तभी उसके पति शाहिद ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
आठ दिन पूर्व की घटना, आरोपित अलीगढ़ से गिरफ्तार
बालिका ने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। हिम्मत करके पीड़िता ने अपने पति के विरुद्ध शिकायती पत्र पुलिस को दिया। पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज की। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपित को अलीगढ़ से गिरफ्तार भी कर लिया है। थानाध्यक्ष रमित कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।