विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी युगल के रंगरेलियां मनाने की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पुलिस ने सील कर दिया रेस्टोरेंट

Published: Fri, 19 Jan 2024 08:27 PM (GMT+05:30)

प्रेमी युगल के रंगरेलियां मनाने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने एटा चौराहा के समीप स्थित रेस्टोरेंट ...और पढ़ें

प्रेमी युगल के रंगरेलियां मनाने की सूचना पर प्रशासन ने रैस्टोरेंट को किया सीज
प्रेमी युगल के रंगरेलियां मनाने की सूचना पर प्रशासन ने रैस्टोरेंट को किया सीज

संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद। प्रेमी युगल के रंगरेलियां मनाने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने एटा चौराहा के समीप स्थित रेस्टोरेंट पर छापा कार्रवाई की। प्रेमी जोड़े नहीं मिले लेकिन मानक पूरे न होने और आए दिन आपत्तिजनक गतिविधियों की सूचना पर रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया।

शिकायत मिलने पर एसडीएम विवेक मिश्रा के निर्देशन में नायब तहसीलदार अवनीश कुमार और इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने फोर्स के साथ दोपहर दो बजे रेस्टोरेंट पर छापा मारा। परंतु वहां प्रेमी जोड़े नहीं मिले। रेस्टोरेंट पर काम करने वाले एक कर्मचारी को पुलिस थाने पर लेकर आई। रेस्टोरेंट को भी सील कर दिया गया।

रेस्टोरेंट का नहीं है रजिस्ट्रेशन

नायब तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई की गई। रेस्टोरेंट का कहीं रजिस्ट्रेशन नहीं है और न ही उनके पास किसी तरह का कोई प्रपत्र हैं। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 से पहले बड़ा सियासी फेरबदल, RLD ने सपा के साथ किया गठबंधन; इतनी सीटों पर बनी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।